{"_id":"699c1f83636da291280ee8bf","slug":"video-thief-caught-in-bhulath-kapurthala-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कपूरथला के भुलत्थ में चोर की छित्तर परेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब-डिवीजन भुलत्थ के कस्बा नडाला के वार्ड नं.11 की हिम्मत सिंह कॉलोनी में अलसुबह दीवार फांदकर चोरी की नियत से घुसे चोर को किसान ने पकड़ लिया और उसकी खूब छित्तर परेड की। फिर उसे बरामदे में लकड़ी के पोल से बांध दिया। जिसे बाद में नडाला पुलिस के हवाले कर दिया है।
किसान बाबा बलविंदर सिंह ने बताया कि सुबह करीब 4:30 बजे वह अपनी हवेली में सो रहा था कि इसी दौरान चोरी का आदी बिट्टू नाम का एक आदमी दीवार फांदकर हवेली में घुस गया और चारा कुतरने वाली मशीन के ऊपर लगी मोटर के नट खोलने लगा। उसने बताया कि वह पास में ही बिस्तर पर लेटा हुआ यह पूरा वाकया देख रहा था। बलविंदर ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। पहले चोर की खूब छित्तर परेड की फिर बरामदे में एक लकड़ी के खंभे से बांध दिया। पीड़ित किसान ने बताया कि पहले भी उसकी मोटरसाइकिल चोरी हुई थी, जो इसी आदमी का काम था। बाबा बलविंदर सिंह ने यह भी बताया कि यही व्यक्ति 21 फरवरी की शाम को उसके पास आया और बोला, "बाबा, बहुत चोरियां हो रही हैं, हवेली का ध्यान रखना, और आज खुद ही चोरी करते हुए पकड़ा गया। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।