सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Human Rights Commission national president Aarti Rajput threatened

'राजनीति का बहुत शौक है, देख लेंगे': मानव अधिकार आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष को धमकी, आरती राजपूत को आई कॉल

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 22 Feb 2026 02:31 PM IST
विज्ञापन
सार

मानव अधिकार आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष को धमकी मिली है। आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती राजपूत को विदेश नंबर से कॉल कर धमकाया गया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। 

Human Rights Commission national president Aarti Rajput threatened
पुलिस को शिकायत देने पहुंची आरती राजपूत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मानव अधिकार आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती राजपूत को विदेशी नंबर से धमकी भरी कॉल मिलने का मामला सामने आया है। कॉल करने वाले ने न तो अपनी पहचान बताई और न ही किसी तरह की पैसों की मांग की, बल्कि राजनीति और हालिया गतिविधियों को लेकर डराने-धमकाने की कोशिश की। आरोपी ने कहा, “राजनीति का बहुत शौक है, देख लेंगे… आने वाले दिनों में पता चल जाएगा मैं कौन हूं,” और फिर कॉल काट दी।

Trending Videos


आरती राजपूत ने बताया कि बीती रात इंटरनेशनल नंबर से आए कॉल में पहले उनसे नाम की पुष्टि की गई और फिर अभद्र भाषा में बात की गई। कॉलर ने उनके इंटरव्यू और सड़क बंद होने के मुद्दे पर उठाई जा रही आवाज का जिक्र करते हुए धमकी दी। जब आरती ने कॉलर की पहचान पूछी, तो उसने कहा कि जल्दी ही सामने आकर बता देगा और कॉल डिस्कनेक्ट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दो दिन पहले श्रीराम चौक और कंपनी बाग चौक पर सरकारी कार्यक्रम के कारण सड़कें बंद थीं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी हुई। इस संबंध में उन्होंने नगर निगम, डीसी और जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को शिकायत दी थी। आरती का कहना है कि यह कॉल उन्हें शिकायत वापस लेने के लिए डराने की कोशिश हो सकती है, लेकिन वह दबाव में आने वाली नहीं हैं। उन्होंने थाना एक की पुलिस को कॉल डिटेल और वीडियो साक्ष्य सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed