सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Angered by a quarrel, the husband stabbed his wife with a knife.

Delhi NCR News: झगड़े से नाराज होकर पति ने पत्नी पर चाकू से किया वार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश में दे रही दबिश
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरोे
नई दिल्ली। नरेला औद्योगिक क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला की पहचान 40 वर्षीय सुनीता के रूप में हुई है, जिसे तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस के मुताबिक, सुनीता अपने पति कमल के साथ मेट्रो विहार इलाके में रहती है और भोरगढ़ स्थित एक फैक्टरी में सफाई का काम करती है। दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से घरेलू बातों को लेकर लगातार विवाद चल रहा था। दो दिन पहले हुए झगड़े के बाद आरोपी पति घर छोड़कर चला गया था।
घटना 10 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे की है, जब सुनीता काम पर जा रही थी। भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र के पास नाले के नजदीक उसका पति बाइक से पहुंचा और उसे रोक लिया। बातचीत के दौरान दोनों के बीच फिर से कहासुनी हो गई। इसी दौरान आरोपी ने अपने पास रखी चाकूनुमा वस्तु से सुनीता पर हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ और पेट में चोटें आईं। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में सुनीता किसी तरह घर पहुंची और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद महिला के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed