सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Monday's Bhasma Aarti - Baba Mahakal, dressed three-eyed form, gave darshan devotees applying ash.

Ujjain News: भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, महाकाल के त्रिनेत्र स्वरूप के दिव्य दर्शन; भक्त हुए निहाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 23 Feb 2026 07:49 AM IST
Monday's Bhasma Aarti - Baba Mahakal, dressed three-eyed form, gave darshan devotees applying ash.

फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर सोमवार तड़के विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भक्त देर रात से ही कतारों में लगकर अपने आराध्य देव के दर्शन के लिए प्रतीक्षा करते रहे। तड़के 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही भस्म आरती का शुभारंभ हुआ और पूरा मंदिर परिसर “जय श्री महाकाल” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि षष्ठी तिथि पर प्रातः 4 बजे वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर पट खोले गए। इसके बाद गर्भगृह में विराजित सभी देवी-देवताओं का पूजन-अर्चन किया गया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से संपन्न हुआ। प्रथम घंटानाद के साथ ‘हरि ओम’ का उच्चारण करते हुए जल अर्पित किया गया।

पूजन के उपरांत बाबा महाकाल का आकर्षक श्रृंगार किया गया। कपूर आरती के बाद उन्हें नवीन मुकुट धारण कराया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से शिवलिंग पर भस्म अर्पित किया गया। झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़ों और शंखनाद के साथ भव्य भस्म आरती संपन्न हुई। आज के विशेष श्रृंगार में बाबा महाकाल को भांग से अलंकृत कर त्रिपुंड, चंद्रमा और बेलपत्र से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने त्रिनेत्र स्वरूप के दिव्य दर्शन किए। मान्यता है कि भस्म अर्पित होने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।

ग्लोबल साउथ यंग डिप्लोमेट फोरम  के अंतर्गत 43 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने भी श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के दर्शन किए। यह प्रतिनिधिमंडल सुषमा स्वराज विदेश सेवा संस्थान, विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में भारत भ्रमण पर है।

मंदिर प्रबंध समिति की ओर से इंजीनियर शिवाकांत पांडे ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत-सत्कार किया। इस अवसर पर उन्हें मंदिर की प्राचीनता, धार्मिक-आध्यात्मिक महत्ता, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि तथा श्रद्धालुओं के लिए संचालित दर्शन एवं प्रबंधन व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी गई।

श्री महाकालेश्वर मंदिर की आरती व्यवस्था

  • प्रथम भस्म आरती – प्रातः 4:00 से 6:00 बजे तक

  • द्वितीय दद्योतक आरती – प्रातः 7:30 से 8:15 बजे तक

  • तृतीय भोग आरती – प्रातः 10:30 से 11:15 बजे तक

  • चतुर्थ संध्याकालीन पूजन – सायं 5:00 से 5:45 बजे तक

  • पंचम संध्या आरती – सायं 6:30 से 7:15 बजे तक

  • शयन आरती – रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक

(यह आरती क्रम फाल्गुन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तक प्रभावी रहेगा।)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: निजी अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से प्रसूता की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

23 Feb 2026

VIDEO: ताज महोत्सव में गायक नीरज श्रीधर के गीतों पर झूमे श्रोता

23 Feb 2026

VIDEO: ड्रैगन फ्रूट से लाल आलू तक, मंडलीय पुष्प प्रदर्शनी में दिखी उन्नत खेती की तस्वीर

23 Feb 2026

VIDEO: लाइन हाजिर सिपाही की लगाई वीआईपी में ड्यूटी, थाना प्रभारी पर गिरी गाज; कमिश्नर ने किया निलंबित

22 Feb 2026

VIDEO: आगरा में 10वीं के छात्र को दी थर्ड डिग्री, पीट-पीटकर तोड़ी कलाई; नहीं दे पाएगा बोर्ड परीक्षा

22 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराया कैंटर, चालक की तड़प-तड़पकर मौत

22 Feb 2026

VIDEO: भक्ति के रंग में रंगा सांखी अलवई, कथा में झूमे श्रद्धालु

22 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: बाइक सवारों ने दंपती की गाड़ी रोकी, लूट का आरोप

22 Feb 2026

VIDEO: लीडर्स आगरा ने किया 22 विभूतियों को सम्मानित

22 Feb 2026

VIDEO: बजाजा सेवा सदन के पुनर्निर्माण की रखी आधारशिला

22 Feb 2026

VIDEO: ब्रह्मा के मानस पुत्रों की कथा सुनाई

22 Feb 2026

VIDEO: हिंदू सम्मेलन में बोले संत- समाज में जातिगत भेदभाव नहीं होना चाहिए

22 Feb 2026

तेज रफ्तार का कहर: स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर से ऑटो चकनाचूर, एक की मौके पर मौत, चार गंभीर घायल

22 Feb 2026

Meerut: पीएम मोदी के मंच पर आते ही तालियों से गूंजा पंडाल

22 Feb 2026

Meerut: पीएम मोदी की जनसभा में खचाखच भरा पंडाल

22 Feb 2026

Meerut: मेरठ मेट्रो का पहला सफर, दिल्ली से बेगमपुल स्टेशन तक पहुंचे यात्री, बोले...थैंक यू मोदी जी

22 Feb 2026

Meerut: पीएम मोदी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

22 Feb 2026

Meerut: पीएम मोदी की जनसभा खत्म होते ही दिल्ली रोड जाम

22 Feb 2026

Meerut: पीएम मोदी का भाषण शुरू होते ही बढ़ी भीड़

22 Feb 2026

Meerut: पहले दिन बड़ी संख्या में मेरठ मेट्रो का सफर करने पहुंचे लोग, बेगमपुल स्टेशन पर मेले सा माहौल

22 Feb 2026

Meerut: मोहीउद्दीनपुर में पीएम मोदी की जनसभा में शामिल हुए स्कूली बच्चे

22 Feb 2026

कन्नौज: शादी समारोह के डीजे पर युवकों ने लहराए असलहे, कई बराती घायल

22 Feb 2026

Chhatarpur News: छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना पर सियासत तेज, अखिलेश यादव बोले- हम कब आ जाएं

22 Feb 2026

पतंगों व चाइनीज मांझे की चरखियों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

22 Feb 2026

Morena News: यहां कोई माफिया नहीं… मैं उनके पक्ष में हूं, चंबल में रेत माफियाओं को लेकर कृषि मंत्री का बयान

22 Feb 2026

Kotputli-Behror News: 75 मीटर नियम के विरोध में व्यापारियों की हुंकार, 25 फरवरी को निर्णायक रैली का एलान

22 Feb 2026

चार किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया

22 Feb 2026

शांति और सद्भभावना का संदेश लेकर नगर पहुंची कार रैली

22 Feb 2026

राजधानी मार्ग पर दो किलोमीटर लगा लंबा जाम, पैदल निकले राहगीर

22 Feb 2026

अलीगढ़ में हुए हिंदू सम्मेलन में तलवारबाजी का गजब प्रदर्शन

22 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed