{"_id":"699d857b2e785671490dc3eb","slug":"two-accused-of-bki-module-arrested-in-punjab-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता: BKI मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार; बरामद किए हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता: BKI मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार; बरामद किए हथियार
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 24 Feb 2026 04:34 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे हैंडलरों गोपी नवाशेहरियी जस्सी कुलाम और सुषांत चोपड़ा के निर्देशों पर काम कर रहे थे।
arrested, arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस के जालंधर विंग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) समर्थित एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, जो जबरन वसूली से जुड़े फायरिंग मामलों में शामिल था। इस कार्रवाई के दौरान दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से एक पिस्तौल, मैगजीन और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
Trending Videos
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि जालंधर के काउंटर इंटेलिजेंस चीफ नवजोत माहल की टीम ने आरोपियों के खिलाफ ऑप्रेशन चलाकर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ सन्नी और रावल के रूप में हुई है, जो एसबीएस नगर के निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर दे रहे थे वारदात को अंजाम
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे हैंडलरों गोपी नवाशेहरियी, जस्सी कुलाम और सुषांत चोपड़ा के निर्देशों पर काम कर रहे थे। ये सभी बीकेआई से जुड़े बताए जा रहे हैं। जांच के अनुसार, आरोपियों ने गढ़शंकर क्षेत्र में एक ट्रैवल एजेंट के घर पर जबरन वसूली के उद्देश्य से दो बार फायरिंग की थी।
इस संबंध में अमृतसर स्थित एसएसओसी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब मॉड्यूल के अन्य सदस्यों की पहचान करने और पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुटी है। डीजीपी ने दोहराया है कि राज्य में संगठित अपराध के नेटवर्क को खत्म करने और शांति व सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।