Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
The Shiromani Akali Dal has appointed Arjun Behal as the President of the Trade Wing and Gurpreet Singh Randhawa as the President of the Industry Wing for Jalandhar.
{"_id":"69dc8939329d93e739057ed9","slug":"video-the-shiromani-akali-dal-has-appointed-arjun-behal-as-the-president-of-the-trade-wing-and-gurpreet-singh-randhawa-as-the-president-of-the-industry-wing-for-jalandhar-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिरोमणि अकाली दल ने अर्जुन बहल को व्यापार विंग और गुरप्रीत सिंह रंधावा को उद्योग विंग जालंधर का प्रधान बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिरोमणि अकाली दल ने अर्जुन बहल को व्यापार विंग और गुरप्रीत सिंह रंधावा को उद्योग विंग जालंधर का प्रधान बनाया
जालंधर में शिरोमणि अकाली दल (बादल) ने 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक ढांचा मजबूत करना शुरू कर दिया है। पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल की ओर से जालंधर में दो अहम नियुक्तियां की गईं। अर्जुन बहल को व्यापार विंग और गुरप्रीत सिंह रंधावा को उद्योग विंग जालंधर का प्रधान नियुक्त किया गया। इस मौके पर जालंधर शहरी प्रधान इकबाल सिंह ढींडसा, युवा नेता राजवीर सिंह शंटी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने दोनों का स्वागत किया। सभी नेताओं ने पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा और गीता मंदिर मॉडल संसद में मत्था टेका।
वार्ता के दौरान इकबाल सिंह ढींडसा ने कहा कि भाजपा के साथ अकाली दल का गठबंधन दोनों दलों के लिए लाभदायक रहा है। उन्होंने कहा कि पहले भी दोनों पार्टियां मिलकर सरकार चला चुकी हैं और यदि दोबारा गठबंधन होता है तो राज्य में स्थिर सरकार बन सकती है। ढींडसा ने दावा किया कि अकाली-भाजपा सरकार के कार्यों की बराबरी कोई अन्य सरकार नहीं कर सकी। उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले चार वर्षों में जनता को केवल वादे और परेशानियां मिली हैं, जिस कारण लोग दोबारा अकाली दल से जुड़ रहे हैं।
नवनियुक्त पदाधिकारियों अर्जुन बहल और गुरप्रीत सिंह रंधावा ने कहा कि पंजाब में उद्योगों की स्थिति चिंताजनक है। उनका आरोप है कि व्यापारी और उद्योगपति असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, फिरौती और धमकियों की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे उद्योगों का पलायन हो रहा है। उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी सवाल उठाए। कार्यक्रम में अकाली दल जालंधर शहर इकाई के कई नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।