{"_id":"69dc9c165e402479360b8412","slug":"video-massive-fire-breaks-out-late-at-night-at-rubber-factory-in-jalandhar-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर की रबड़ फैक्टरी में देर रात लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर के इंडस्ट्री एरिया (थाना-1 क्षेत्र) में रविवार देर रात करीब 2 बजे अनमोल रबर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना के समय फैक्ट्री में काम बंद था और कुछ ही कर्मचारी मौजूद थे। आग की ऊंची लपटें उठती देख तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।प्रारंभिक तौर पर कर्मचारियों ने शॉर्ट सर्किट को आग का संभावित कारण बताया है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच जारी है। आग लगने से फैक्ट्री में रखे कई टायर जलकर राख हो गए। कर्मचारियों के अनुसार, मालिक के पहुंचने के बाद ही नुकसान का सटीक आकलन हो सकेगा, लेकिन लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। दमकल विभाग के अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही तीन फायर टेंडर मौके पर पहुंचाए गए। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण पानी के साथ फोम का भी इस्तेमाल किया गया और करीब साढ़े तीन बजे आग पर काबू पाया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग की भयावहता साफ दिखाई दे रही है।
फायर ब्रिगेड अधिकारियों के मुताबिक फैक्ट्री में आग से बचाव के पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध नहीं मिले। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। घटना ने औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।