सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Baby Care Tips For Parents: Newborn Normal Things That Can Scare New parents in hindi

Parenting Tips: नवजात शिशु की ये 6 आदतें डराती हैं नए माता-पिता को, लेकिन हैं बिल्कुल सामान्य

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Sat, 21 Mar 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
सार

नवजात शिशुओं में हिचकी, छींक, अनियमित सांस लेना, बार-बार दूध पीना और सोते समय आवाजें करना सामान्य होता है। ये उनके शरीर के विकास का हिस्सा है और ज्यादातर मामलों में चिंता की बात नहीं होती।

Baby Care Tips For Parents: Newborn Normal Things That Can Scare New parents in hindi
बच्चे की इन सामान्य आदतों से घबराएं नहीं। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

Newborn Normal Habits Scare Parents : पहली बार माता-पिता बनना एक खूबसूरत अनुभव है, लेकिन इसके साथ कई तरह की चिंताएं भी जुड़ी होती हैं। खासकर जब नवजात शिशु कुछ ऐसी हरकतें करता है जो हमें असामान्य लगती हैं। नए माता पिता बच्चे की हर हरकत को पहली बार देखते, समझते हैं लेकिन कई बार उनकी हरकते माता पिता को डरा देती हैं। 

Trending Videos


शुरू-शुरू में नवजात शिशु की कई आदतें पहली नजर में अजीब लग सकती हैं, लेकिन ज्यादातर पूरी तरह सामान्य होती हैं। लेकिन आपको उनकी आदतों के बारे में समझना चाहिए ताकि बिना घबराए बच्चे को संभाल पाएं। सच्चाई यह है कि बच्चों की कई आदतें पूरी तरह सामान्य होती हैं और उनके विकास का हिस्सा होती हैं। सही जानकारी होने से आप बेवजह की चिंता से बच सकते हैं और अपने बच्चे की देखभाल बेहतर तरीके से कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आइए जानते हैं नवजात शिशु की ऐसी आदतें, जो नए माता-पिता को चिंतित कर देती हैं।
 

  • बार-बार हिचकी आना

 

नवजात बच्चों को अक्सर हिचकी आती है। यह सामान्य है। बच्चे को हिचकी आने का कारण है। यह डायफ्राम (सांस की मांसपेशी) के विकसित होने का संकेत है। हिचकी से बच्चे की ब्रीदिंग मसल्स मजबूत होती हैं। यानी यह बिल्कुल नॉर्मल, चिंता की जरूरत नहीं है।

 

  • लगातार छींकना 

क्या आपका भी छोटा सा बच्चा बार-बार छींकता है? घबराएं नहीं, यह सर्दी का संकेत नहीं होता है, बल्कि नाक के छोटे रास्तों को साफ करने का नेचुरल तरीका है। बच्चे का छींकना एयरवे क्लीन करने की प्रक्रिया है। 

 

 

  • अनियमित सांस लेना

अगर आपने गौर किया हो तो कभी आपका बच्चा तेज सांस लेता होगा, फिर कुछ सेकंड रुकता है। उसके दोबारा तेज सांस लेने लगता है। अगर आप उसकी सांस लेने की इस अनियमित प्रक्रिया से चिंतित हो रहे हैं तो पहले इसके बारे में समझिए। इसे पिरियोडिक ब्रीथिंग कहते हैं। बच्चे के फेफड़े अभी सांस लेना सीख रहे होते हैं। उनके सांस लेने का तरीका इस बात का संकेत है। शुरुआती महीनों में यह सामान्य होता है।
 

 

  • बार-बार दूध पीना

बच्चा बार-बार दूध मांगता है, खासकर रात में? दरअसल, ग्रोथ स्पर्ट के दौरान ज्यादा दूध की जरूरत होती है। ये मां के दूध की सप्लाई बढ़ाने में मदद करता है। ये संकेत है बच्चे के हेल्दी डेवलपमेंट का।
 

 

  • अचानक चौंक जाना

बच्चा अचानक हाथ-पैर फैलाकर चौंक जाता है? इसे मोरो रिफ्लैक्स कहते हैं। यह 3-4 महीने तक सामान्य रहता है। आसानी से समझें तो यह बच्चे की नर्वस सिस्टम के विकास का हिस्सा है।
 

  • सोते समय आवाजें करना

बच्चा सोते समय गुर्राता, कराहता या हल्की आवाजें करता है तो आप मत चौंक जाइएगा। छोटे बच्चे के एयरवे पूरी तरह से विकसित नहीं होते हैं। इसलिए सोेते समय बच्चे ऐसी क्यूट आवाजें निकालते हैं। यह बिल्कुल सामान्य है।


कब डॉक्टर से संपर्क करें?

  • सांस लेने में लंबे समय तक रुकावट होने पर,

  • तेज बुखार 

  • दूध पीने से इनकार

  • लगातार रोना या सुस्ती

ऐसे मामलों में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।


नई माओं के लिए जरूरी टिप्स

  • हर छोटी चीज पर घबराएं नहीं।

  • बच्चे के पैटर्न को समझें।

  • नियमित चेकअप कराते रहें।

  • खुद को भी आराम दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed