सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Newborn Care Checklist: Essential Things Every Parent Must Buy

Newborn Baby Care: घर में आया नन्हा मेहमान? इन 8 जरूरी सामानों के बिना अधूरी है उसकी देखभाल

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 23 Jun 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
सार

Newborn Essentials: नवजात शिशु की सुरक्षा के लिए सही उपकरण का चयन बेहद जरूरी है। बेबी मॉनिटर, कार सीट, क्रिब गार्ड आदि इसी प्रकार के कुछ आवश्यक सुरक्षा उपकरण हैं।
 

Newborn Care Checklist: Essential Things Every Parent Must Buy
नवजात की देखभाल के लिए जरूरी चीजें - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

यशस्वी यादव



घर में नन्हे मेहमान के आगमन के साथ खुशियों और उत्साह की नई लहर दौड़ पड़ती है। परिवार का हर सदस्य उसकी देखभाल में योगदान देता है। हालांकि नवजात शिशु की देखभाल केवल प्यार और दुलार तक सीमित नहीं है, बल्कि कुछ विशेष सावधानियां और जिम्मेदारियां भी जरूरी होती हैं। ऐसे में बच्चे की जरूरतों को समझ कर उसकी सुरक्षा, बेहतर स्वास्थ्य और विकास को सुनिश्चित करना जरूरी है।

मुलायम और आरामदायक कपड़े

नवजात शिशु की त्वचा बेहद नाजुक होती है, इसलिए केवल 100 प्रतिशत कॉटन के मुलायम कपड़े चुनें। ये त्वचा को रगड़, एलर्जी और घमौरियों से बचाते हैं, जबकि टाइट या सिंथेटिक कपड़े बच्चे को असहज महसूस करा सकते हैं। दूध गिरने, पसीने और बार-बार डायपर बदलने के कारण शिशु के कपड़े अक्सर बदलने पड़ते हैं। इसलिए पर्याप्त संख्या में बॉडी सूट, फ्रंट-ओपन शर्ट, मोजे, दस्ताने और टोपी जरूर रखें। मौसम के अनुसार हल्के गरम कपड़ों का भी इंतजाम करें। कपड़ों को हमेशा बिना कठोर रसायनों वाले डिटर्जेंट से धोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेबी केयर प्रोडक्ट्स

बेबी बाथटब, मुलायम तौलिया, हल्का बेबी सोप, शैम्पू, कंघी और बेबी नेल कटर जैसी चीजें नवजात की देखभाल के लिए बेहद जरूरी होती हैं। चूंकि बच्चे की त्वचा बहुत संवेदनशील होती है, इसलिए केवल हल्के और डॉक्टर द्वारा सुझाए गए उत्पादों का ही उपयोग करें। नवजात के नाखून तेजी से बढ़ते हैं, जिससे वह अनजाने में खुद को खरोंच सकता है। इसलिए समय-समय पर बेबी नेल कटर की मदद से उसके नाखून काटते रहें।
विज्ञापन


बिस्तर का चयन

क्योंकि नवजात शिशु अधिकतर समय बिस्तर पर ही रहता है। ऐसे में उसके लिए आप क्रिब, बैसिनेट और को-स्लीपर जैसे बिस्तर चुनें। क्रिब मजबूत और लंबे समय तक उपयोगी रहता है, जबकि बैसिनेट शुरुआती महीनों के लिए उपयुक्त है। वहीं, गद्दा मध्यम कठोर चुनें, न बहुत नरम और न अधिक सख्त। कॉटन या ऑर्थोपेडिक गद्दा बेहतर रहेगा। वैसे तो विशेषज्ञ शुरुआती महीनों में तकिया न देने की सलाह देते हैं, लेकिन जरूरत होने पर पतला, सांस लेने योग्य तकिया, जैसे- मस्टर्ड, हेड शेपिंग या मेमोरी फोम पिलो चुनें। बिस्तर पर बेबी को लेटाने से पहले बेडशीट और बिस्तर की सफाई जरूर करें।

बाहर ले जाते समय

बच्चे को बाहर ले जाते समय उस की उम्र और वजन के अनुसार बेबी कैरी बेल्ट का उपयोग करें और यह सुनिश्चित करें कि सभी स्ट्रैप अच्छी तरह से लॉक हों। हाथों और त्वचा की सफाई के लिए बिना खुशबू वाले बेबी वाइप्स साथ रखें। इसके अलावा अतिरिक्त कपड़े, डायपर, डायपर बैग, पानी की बोतल, फीडिंग बोतल, हल्का कंबल, सन हैट, उम्र के अनुसार बेबी सनस्क्रीन, हैंड सैनिटाइजर, डिजिटल थर्मामीटर और छोटा फर्स्ट-एड किट भी जरूर रखें। बच्चे को धूप, धूल और अधिक भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचाएं तथा समय-समय पर उसे दूध या पानी पिलाते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed