सब्सक्राइब करें

Tamannah Bhatia Net Worth: तमन्ना भाटिया की कमाई के 5 बड़े स्रोत, जानकर रह जाएंगे हैरान

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 23 Jun 2026 04:43 PM IST
सार

Tamannaah Bhatia Net Worth 2026: रिपोर्ट्स के मुताबिक तमन्ना भाटिया की अनुमानित नेटवर्थ करीब 120 करोड़ रुपये है। उनकी कमाई फिल्मों, OTT प्रोजेक्ट्स, ब्रांड एंडोर्समेंट्स, विज्ञापनों, स्टेज शो और अन्य कमर्शियल गतिविधियों से होती है।

विज्ञापन
Tamannah Bhatia Net Worth House Car Collection Income Lifestyle in hindi
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम @tamannaahspeaks

Tammanah Bhatia Lifestyle: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी दमदार पहचान बनाने वाली अभिनेत्री तमन्ना भाटिया आज भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सफल और चर्चित अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। शानदार अभिनय, ग्लैमरस अंदाज और लगातार हिट प्रोजेक्ट्स के दम पर उन्होंने करोड़ों की संपत्ति खड़ी की है। बाहुबली, लस्ट स्टोरीज 2, अरणमनई 4 और कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी तमन्ना की लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी फैन फॉलोइंग दुनियाभर में फैली हुई है।



पिछले कुछ वर्षों में तमन्ना की कमाई में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। फिल्मों, OTT प्रोजेक्ट्स, ब्रांड एंडोर्समेंट्स, स्टेज शो और विज्ञापनों के जरिए वह करोड़ों रुपये की कमाई करती हैं। यही वजह है कि आज उनका नाम देश की सबसे अमीर अभिनेत्रियों की सूची में शामिल किया जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल नेटवर्थ करीब 120 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है। 

मुंबई में उनका आलीशान घर, लक्जरी कारों का शानदार कलेक्शन और लग्जरी लाइफस्टाइल अक्सर चर्चा में रहती है। आइए जानते हैं तमन्ना भाटिया की नेटवर्थ, आय के स्रोत, प्रॉपर्टी, घर, कार कलेक्शन और उनकी शानदार लाइफस्टाइल से जुड़ी पूरी जानकारी।

Tamannah Bhatia Net Worth House Car Collection Income Lifestyle in hindi
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम @tamannaahspeaks

कितनी है तमन्ना भाटिया की नेटवर्थ?
 

  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमन्ना भाटिया की अनुमानित नेटवर्थ करीब 120 करोड़ रुपये बताई गई है।
  • यह संपत्ति फिल्मों, विज्ञापनों, ब्रांड प्रमोशन, OTT प्रोजेक्ट्स और पब्लिक अपीयरेंस के जरिए अर्जित की गई है।
  • पिछले कुछ वर्षों में उनकी संपत्ति में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है।
  • एक फिल्म से तमन्ना लगभग 4-5 करोड़ रुपये तो वहीं ब्रांड एंडोर्समेंट से करीब 1.5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।
Tamannah Bhatia Net Worth House Car Collection Income Lifestyle in hindi
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम @tamannaahspeaks

तमन्ना भाटिया की कमाई के प्रमुख स्रोत
 

तमन्ना की आय कई स्रोतों से आती है। जैसे,

1. फिल्में

तमन्ना दक्षिण भारतीय और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार वह एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये फीस लेती हैं। 


2. ब्रांड एंडोर्समेंट

वह कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स का प्रचार करती हैं। ब्रांड प्रमोशन उनकी आय का बड़ा हिस्सा माना जाता है। 


3. OTT और वेब सीरीज

हाल के वर्षों में उन्होंने OTT प्लेटफॉर्म्स पर भी मजबूत पहचान बनाई है, जिससे उनकी कमाई में और इजाफा हुआ है। 


4. स्टेज शो और इवेंट्स

अवार्ड शो, लाइव इवेंट्स और स्पेशल अपीयरेंस से भी अभिनेत्री को अच्छी आय प्राप्त होती है।

5. तमन्ना फाइन ज्वेलरी 

पिता की 15 साल में अधिक पुरानी ज्वेलरी रिटेल विरासत को आगे बढ़ाते हुए तमन्ना ने खुद का ज्वैलरी ब्रांड लॉन्च किया। इसका पहला फ्लैगशिप स्टोर मुंबई के जुहू में स्थित है। इसमें एक्सक्लूसिव डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी का रेंज 90000 रुपये से शुरू होकर 11 लाख रुपये से भी अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tamannah Bhatia Net Worth House Car Collection Income Lifestyle in hindi
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks

मुंबई में आलीशान घर की मालकिन
 

  • रिपोर्ट्स के अनुसार तमन्ना भाटिया मुंबई के पॉश इलाके में स्थित एक लग्जरी अपार्टमेंट में रहती हैं।
  • उनका घर आधुनिक इंटीरियर, शानदार लिविंग एरिया और प्रीमियम सुविधाओं से लैस है।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्सोवा में उनका हाई-राइज अपार्टमेंट है। 
  • उनके घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं, जिनमें लक्जरी डेकोरेशन और शानदार इंटीरियर देखने को मिलता है।
विज्ञापन
Tamannah Bhatia Net Worth House Car Collection Income Lifestyle in hindi
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

कार कलेक्शन भी किसी सुपरस्टार से कम नहीं


तमन्ना को लग्जरी कारों का काफी शौक है। विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार उनके गैरेज में कई प्रीमियम गाड़ियां शामिल हैं। उनकी कार कलेक्शन में शामिल हैं, 
 

  • BMW सीरीज की लग्जरी कार

  • Mercedes-Benz

  • Land Rover Range Rover

  • Audi की प्रीमियम मॉडल्स

रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कारों की कुल कीमत करोड़ों रुपये में आंकी जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed