सब्सक्राइब करें

Health Tips: दो महीनों का ये उपाय आपको साल भर रख सकता है सेहतमंद, शुगर-लिवर सब रहेगा ठीक

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 23 Jun 2026 06:36 PM IST
सार

जामुन में विटामिन-सी, फाइबर, पोटैशियम, आयरन और एंथोसाइनिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करते हैं। साल में करीब दो महीने मिलने वाला फल आपको कई फायदे दे सकता है।

विज्ञापन
jamun khane ke kya fayde hai how jamun control blood sugar and boost liver health
जामुन से होने वाले फायदे - फोटो : Amarujala.com/AI

गर्मियों का मौसम भले ही आपका पसंदीदा हो या न हो, पर इन दिनों में कई ऐसी फल और सब्जियां बहुतायत में उलब्ध होती हैं, जिनसे सेहत को जबरदस्त फायदे मिल सकते हैं।



गर्मियों और बरसात के दिनों में बाजार में जामुन आसानी से मिल जाते हैं। आमतौर पर केवल करीब दो महीने तक ही ताजा जामुन बाजार में उपलब्ध रहते हैं, इसके बाद इसका सीजन खत्म हो जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ जामुन को कुदरत का इंसानों के लिए अनमोल तोहफा मानते हैं। खट्टे-मीठे स्वाद वाले इस छोटे-से फल से शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व, एंटीऑक्सीडेंट और पौधों से मिलने वाले प्राकृतिक यौगिक प्राप्त हो सकते हैं।

आहार विशेषज्ञों का कहना है कि दो महीने जामुन का सेवन आपको पूरे साल के लिए बेहतरीन सेहत का तोहफा दे सकता है। लिवर से लेकर डायबिटीज और पाचन स्वास्थ्य से लेकर सूजन कम करने में ये फल बहुत लाभकारी हो सकता है। यानी दो महीनों का ये आसान सा उपाय आपको साल भर सेहतमंद रहने में मददगार हो सकता है।

jamun khane ke kya fayde hai how jamun control blood sugar and boost liver health
जामुन से होने वाले फायदे - फोटो : Freepik.com

दो महीने खाइए जामुन फिर देखिए इसके फायदे

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि जामुन में विटामिन-सी, फाइबर, पोटैशियम, आयरन और एंथोसाइनिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करते हैं। 
 

  • इसके बायोएक्टिव कंपाउंड्स को ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, पाचन सुधारने और शरीर में इंफ्लेमेशन को कम करने में लाभकारी हो सकते हैं।
  • जामुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में बनने वाले फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं, जिससे कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद मिल सकती है। 
  • फाइबर से भरपूर होने के कारण जामुन पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में भी योगदान देता है। यही कारण है कि मानसून के दौरान सीमित मात्रा में जामुन खाने की सलाह कई पोषण विशेषज्ञ देते हैं।
jamun khane ke kya fayde hai how jamun control blood sugar and boost liver health
जामुन खाने से फायदे - फोटो : Freepik

एंथोसायनिन इसे बनाता है पावरफुल

जामुन में मुख्य रूप से एंथोसायनिन नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो इसे गहरा बैंगनी और आकर्षक रंग प्रदान करता है। यह यौगिक जामुन को प्राकृतिक सुरक्षा देने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जिम्मेदार होता है।
 

  • एंथोसायनिन इंसुलिन संवेदनशीलता को सुधारता है और ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकता है।
  • एंथोसायनिन एक मजबूत एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर के फ्री-रेडिकल्स को बेअसर करके कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है। इससे कई क्रॉनिक बीमारियों से बचाव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
jamun khane ke kya fayde hai how jamun control blood sugar and boost liver health
जामुन डायबिटीज में फायदेमंद - फोटो : Adobe Stock

डायबिटीज वालों के लिए भी फायदेमंद

कई शोध से ये स्पष्ट होता है कि जामुन के बीज और फल में मौजूद प्राकृतिक यौगिक ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म को सुधार सकते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए ये फल किसी वरदान से कम नहीं है।  हालांकि इसे दवा का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। फाइबर से भरपूर जामुन आंतों की कार्यप्रणाली को भी ठीक रखता है और नियमित मल त्याग में मदद कर सकता है। ये समस्या डायबिटीज के मरीजों में ज्यादा देखी जाती है।



जामुन के इन फायदों को भी जानिए

जामुन का सेवन आपको और भी कई स्वास्थ्य लाभ दे सकता है।

  • ये इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है। विटामिन-सी और अन्य पोषक तत्व शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली के सामान्य कामकाज में मदद करते हैं।
  • इसमें मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और रक्त वाहिकाओं को स्वास्थ रखने में सहायता करते हैं।
  • लो कैलोरी और अच्छी मात्रा में फाइबर होने के कारण जामुन पेट भरा हुआ महसूस कराता है, ऐसे में ये वेट लॉस में भी मदद करता है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed