सब्सक्राइब करें

Fathers Day 2026: इस साल कब है फादर्स डे 2026? जानिए इसकी शुरुआत की भावुक कहानी

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 18 Jun 2026 10:22 AM IST
सार

Fathers Day 2026 Date And History : भारत समेत कई देशों में 21 जून, रविवार को फादर्स डे मनाया जाएगा। इस दिन की शुरुआत अमेरिका की सोनोरा स्मार्ट डॉड ने अपने पिता विलियम जैक्सन स्मार्ट के सम्मान में की थी, जिन्होंने पत्नी के निधन के बाद अकेले अपने छह बच्चों की परवरिश की थी। पहला पिता दिवस 19 जून 1910 को मनाया गया था।

विज्ञापन
Fathers Day Kab Hai 2026 Date History Origin Story In Hindi
फादर्स डे क्यों मनाया जाता है - फोटो : AI

Fathers Day Kab Hai 2026: मां के प्यार की चर्चा अक्सर होती है, लेकिन एक पिता का त्याग, संघर्ष और समर्पण भी किसी से कम नहीं होता। यही कारण है कि हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। वर्ष 2026 में यह खास दिन 21 जून को पड़ रहा है। इस अवसर पर लोग अपने पिता को धन्यवाद देते हैं, उनके साथ समय बिताते हैं और उनके योगदान को याद करते हैं।

हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि फादर्स डे की शुरुआत किसी सरकार या संगठन ने नहीं, बल्कि एक बेटी ने अपने पिता के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए की थी। यह कहानी है अमेरिका की सोनोरा स्मार्ट डॉड की, जिनके पिता ने पत्नी के निधन के बाद अकेले ही छह बच्चों का पालन-पोषण किया। अपनी मां के सम्मान में मनाए जाने वाले मदर्ड डे से प्रेरित होकर सोनोरा ने सोचा कि पिता के लिए भी एक विशेष दिन होना चाहिए।

आज फादर्स डे दुनिया के कई देशों में मनाया जाता है, लेकिन इसकी शुरुआत के पीछे छिपी यह भावनात्मक कहानी आज भी लोगों को प्रेरित करती है। आइए जानते हैं कि फादर्स डे कब मनाया जाता है, इसकी शुरुआत कैसे हुई और इसके पीछे की असली वजह क्या थी।

Fathers Day Kab Hai 2026 Date History Origin Story In Hindi
फादर्स डे कब है - फोटो : Ai

इस साल कब है फादर्स डे?

  • भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और कई अन्य देशों में फादर्स डे हर साल जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है।
  • वर्ष 2026 में यह दिन 21 जून, रविवार को पड़ रहा है।
  • इस दिन लोग अपने पिता और पिता समान व्यक्तियों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हैं
Fathers Day Kab Hai 2026 Date History Origin Story In Hindi
Father’s Day 2026 - फोटो : Freepik

फादर्स डे मनाने का विचार सबसे पहले किसे आया?

पिता दिवस की शुरुआत का श्रेय अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य की रहने वाली सोनोरा स्मार्ट डॉड को दिया जाता है। वर्ष 1909 में मदर्स डे पर एक चर्च प्रवचन सुनते समय उनके मन में विचार आया कि जिस तरह माताओं के सम्मान में एक दिन मनाया जाता है, उसी तरह पिताओं के लिए भी एक विशेष दिन होना चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
Fathers Day Kab Hai 2026 Date History Origin Story In Hindi
फ़ादर्स डे - फोटो : freepik

पिता के लिए यह दिन मनाने की वजह क्या थी?

 

  • सोनोरा की मां का निधन उनके छठे बच्चे को जन्म देते समय हो गया था।
  • इसके बाद उनके पिता विलियम जैक्सन स्मार्ट ने अकेले ही छह बच्चों की परवरिश की।
  • उन्होंने अपने बच्चों की शिक्षा, पालन-पोषण और जीवन को संवारने में पूरी जिंदगी लगा दी।
  • अपने पिता के इसी त्याग और समर्पण को सम्मान देने के लिए सोनोरा ने फादर्स डे की शुरुआत की पहल की
विज्ञापन
Fathers Day Kab Hai 2026 Date History Origin Story In Hindi
फादर्स डे - फोटो : freepik

पहला फादर्स डे कब मनाया गया था?
 

  • सोनोरा की पहल के बाद 19 जून 1910 को अमेरिका के स्पोकेन शहर में पहला आधिकारिक फादर्स डे मनाया गया।
  • धीरे-धीरे यह परंपरा अन्य राज्यों और देशों तक पहुंची।
  • बाद में अमेरिकी राष्ट्रपति कैल्विन कूलिज और अन्य नेताओं ने भी इस विचार का समर्थन किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed