सुभाष घई ने की 'मैं वापस आऊंगा' की तारीफ, साझा किया फिल्म का पोस्टर; लिखा- 'इम्तियाज मेरे दोस्त इतनी सुंदर...'
Main Vaapas Aunga: दिग्गज फिल्म निर्माता और निर्देशक सुभाष घई ने इम्तियाज अली की हालिया रिलीज फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की प्रशंसा की है। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुभाष घई ने की इम्तियाज की फिल्म की तारीफ
फिल्म देखने के बाद सुभाष घई ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की एक तस्वीर शेयर की और पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'मेरे दोस्त इम्तियाज अली को उनकी अनोखी शैली में इतनी सुंदर फिल्म बनाने और सिनेमा के पर्दे पर कमाल दिखाने के लिए बधाई।'
कलाकारों के काम को सराहा
सुभाष घई ने फिल्म के सभी कलाकारों की भी तारीफ की। उन्होंने नसीरुद्दीन शाह के दमदार अभिनय को सराहा। नए कलाकार वेदांग रैना और शरवरी के काम को पसंद किया। इसके साथ ही उन्होंने दिलजीत दोसांझ के अभिनय की भी प्रशंसा की। इस तारीफ पर खुशी जताते हुए अभिनेता वेदांग रैना ने कमेंट में लिखा, 'आपसे यह सुनकर मुझे बहुत खुशी हुई। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।'
'मैं वापस आऊंगा' का कलेक्शन
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। थिएटर्स में बढ़ती मांग को देखते हुए इसके शो भी बढ़ा दिए गए हैं। फिल्म जगत के कई सेलेब्स भी इसकी तारीफ कर रहे हैं। 'मैं वापस आऊंगा' ने आज 12वें दिन दूसरे मंगलवार को 2.19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 28.94 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
यह भी पढ़ें: श्रद्धा कपूर के डांस की इंटरनेट पर मची धूम, यश की 'टॉक्सिक' से होगी टक्कर; 'ईठा' के टीजर पर लोगों की राय