फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2020: इस रक्षाबंधन बहन के जीवन में लाएं सकारात्मक बदलाव, इन चीजों को दें बतौर गिफ्ट्स

Mon, 03 Aug 2020 10:50 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Mon, 03 Aug 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
rakshabandhan 2020 best gifts for siblings every brother should make these promises to his sister
रक्षाबंधन भाई- बहन का पवित्र त्योहार है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Needpix.com

रक्षाबंधन भाई- बहन का पवित्र त्योहार है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई में राखी बांधती है और भाई की लंबी उम्र की कामना करती है। भाई बहन की रक्षा का वचन देता है और बहन को कुछ गिफ्ट भी देता है। इस साल अगर आप सोच रहे हैं कि बहन को क्या गिफ्ट दिया जाए तो हम आपको बताएंगे आप किन चीजों को बतौर गिफ्ट्स दे सकते हैं।



आमतौर पर आप जो भी गिफ्ट देंगे वो कुछ समय बाद पुराना हो जाएगा। परंतु आज हम आपको जिन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं उनसे आपकी बहन के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और आपकी बहन का भविष्य भी उज्जवल होगा। आइए जानते हैं इस रक्षाबंधन बहन को किन चीजों को बतौर गिफ्ट्स दे सकते हैं....

rakshabandhan 2020 best gifts for siblings every brother should make these promises to his sister
आज के समय में लड़कियां लड़कों की बराबरी कर रही हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बहन को अकेले जाना सिखाएं

  • आज के समय में लड़कियां लड़कों की बराबरी कर रही हैं, परंतु आज भी बहुत सी लड़कियां हैं जो बाहर जाने के लिए अपने भाई को ढूढंते रहती हैं। इस रक्षाबंधन अपनी बहन के मन में आत्मविश्वास पैदा करें और उन्हें घर से बाहर अकेले जाने के लिए प्रेरित करें। इससे बेहतर रक्षाबंधन का गिफ्ट नहीं हो सकता है।
rakshabandhan 2020 best gifts for siblings every brother should make these promises to his sister
लड़कियों को लड़कों की तुलना में कमजोर माना जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बहन को मजबूत बनाएं

  • आमतौर पर लड़कियों को लड़कों की तुलना में कमजोर माना जाता है। लड़कियों को कई बार बाहर जाने से भी रोक दिया जाता है। इस रक्षाबंधन अपनी बहन को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने का वचन लें। आप अपनी बहन को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए मार्शल आर्ट्स की क्लासेज ज्वाइन करा सकते हैं। रक्षाबंधन पर बहन को देने के लिए ये सबसे अच्छा गिफ्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
rakshabandhan 2020 best gifts for siblings every brother should make these promises to his sister
इस रक्षाबंधन ये वचन लें कि आपको अपनी बहन को फैसले लेने में सक्षम बनाना है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

फैसले लेने में सक्षम बनाएं

  • इस रक्षाबंधन ये वचन लें कि आपको अपनी बहन को फैसले लेने में सक्षम बनाना है। अगर आपकी बहन फैसले लेने में सक्षम होगी तो उन्हें जीवन में मुसीबतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
rakshabandhan 2020 best gifts for siblings every brother should make these promises to his sister
घर में बहनों को पूरा स्पेस दिया जाना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

घर में स्पेस दें

  • घर में बहनों को पूरा स्पेस दिया जाना चाहिए। अगर आप अपनी बहन को घर में स्पेस नहीं देते हैं तो इस रक्षाबंधन उन्हें ये चीज आप बतौर गिफ्ट दे सकते हैं। अगर आप अपनी बहन को घर में पूरा स्पेस देंगे तो वो अपनी बातें माता-पिता और आपसे आसानी से कह पाएंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed