फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2020: महंगे गिफ्ट्स की जगह इस रक्षाबंधन बहन से करें ये 4 वादे

Mon, 03 Aug 2020 12:05 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Mon, 03 Aug 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
rakshabandhan 2020 every brother should make these promises to his sister
रक्षाबंधन भाई- बहन का पवित्र त्योहार है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

रक्षाबंधन भाई- बहन का पवित्र त्योहार है। यह पर्व भाई- बहन के प्यार भरे रिश्ते का प्रतीक है। इस पावन दिन बहन अपने भाई की कलाई में राखी बांधती है और लंबी उम्र की कामना करती है। भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देता है और साथ ही बहन को कुछ गिफ्ट भी देता है। इस रक्षाबंधन क्यों न कुछ अलग किया जाए? आप महंगे गिफ्ट्स की जगह अपनी बहन से कुछ वादे कर सकते हैं। इन वादों को निभाने से आपकी बहन का भविष्य उज्जवल हो जाएगा और जीवन के हर संघर्ष में आपकी बहन विजय होगी। आइए जानते हैं इस रक्षाबंधन बहन से क्या वादे करें...

rakshabandhan 2020 every brother should make these promises to his sister
भाई- बहन का रिश्ता अटूट होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixa

दोस्त बनने का वादा

  • भाई- बहन का रिश्ता अटूट होता है। आमतौर पर हम अपनी सभी बातें अपने दोस्तों से शेयर करना पसंद करते हैं। इस रक्षाबंधन अपनी बहन से वादा करें कि जीवन भर आप उनके साथ एक दोस्त की तरह रहेंगे। दोस्त की तरह रहने से रिश्ते में मजबूती आएगी और आपकी बहन आपसे अपनी बातें आसानी से शेयर कर पाएंगी। अक्सर देखा जाता है कि भाई- बहन एक बीच में दोस्ती का रिश्ता नहीं होता है जिस वजह से वे अपनी बातें एक- दूसरे से शेयर नहीं कर पाते हैं। परंतु एक दोस्त की तरह रहने से भाई- बहन अपनी बातें आसानी से एक- दूसरे से शेयर कर सकते हैं।
rakshabandhan 2020 every brother should make these promises to his sister
इस रक्षाबंधन अपनी बहन से वादा करें कि आप हर परिस्थिति में उनका साथ देंगे- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

हर परिस्थिति में साथ निभाने का वादा

  • इस रक्षाबंधन अपनी बहन से वादा करें कि आप हर परिस्थिति में उनका साथ देंगे। जीवन में कभी- कभी ऐसी परिस्थितियां भी आ जाती हैं, जहां पर हम अकेले पड़ जाते हैं। उस समय हमें किसी न किसी की बहुत अधिक आवश्यकता होती है। अपनी बहन से ये वादा करने से उन्हें इस बात का एहसास हो जाएगा कि आप हमेशा उनके साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
rakshabandhan 2020 every brother should make these promises to his sister
इस रक्षाबंधन अपनी बहन से वादा करें कि आप भी उनके साथ घर के कामों उनकी पूरी मदद करेंगे- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : kitchen

उनकी मदद करने का वादा

  • अक्सर घर में लड़कियों से ही घर के काम करवाए जाते हैं। इस रक्षाबंधन अपनी बहन से वादा करें कि आप भी उनके साथ घर के कामों उनकी पूरी मदद करेंगे। अगर आप घर के कामों में बहन की मदद करेंगे तो आपका रिश्ता मजबूत होगा।
विज्ञापन
rakshabandhan 2020 every brother should make these promises to his sister
इस रक्षाबंधन अपनी बहन से वादा करें कि उन्हें जो भी करना हैं वो करें, आप उनका पूरा साथ निभाएंगे- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

बहन को अपनी मनपसंद चीजें करने का वादा

  • कई बार देखा जाता है कि लड़कियों को उनकी मनपसंद चीजें करने से रोक दिया जाता है। इस रक्षाबंधन अपनी बहन से वादा करें कि उन्हें जो भी करना हैं वो करें, आप उनका पूरा साथ निभाएंगे। 


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed