आज भारत में फ्रेंडशिप दिवस मनाया जा रहा है। भारत में हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। दोस्ती का रिश्ता काफी मजबूत होने के साथ ही काफी नाजुक भी होता है। किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए छोटी- छोटी बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर इन छोटी- छोटी बातों का ध्यान नहीं रखा जाए तो रिश्ता टूट सकता है। फ्रेंडशिप में भी कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। इन बातों का ध्यान रखने पर दोस्ती मजबूत होती है।
{"_id":"5f25651ede93c829243f5b9a","slug":"friendship-day-2020-august-in-india-how-to-make-and-keep-good-friends-never-say-these-four-things-to-your-friends","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Happy Friendship Day: दोस्तों से न कहें ये 4 बातें, रिश्ते में आ सकती है दरार","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Happy Friendship Day: दोस्तों से न कहें ये 4 बातें, रिश्ते में आ सकती है दरार
Sun, 02 Aug 2020 12:25 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Sun, 02 Aug 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
फ्रेंडशिप डे: किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए छोटी- छोटी बातों का ध्यान रखना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रेंडशिप डे: दोस्तों के लुक्स पर ज्यादा बात नहीं करनी चाहिए- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
लुक्स पर न करें बात
- यूं तो दोस्तों से सभी तरह की बातें आसानी से की जाती हैं, परंतु दोस्तों के लुक्स पर ज्यादा बात नहीं करनी चाहिए। अक्सर हम दोस्तों को सलाह देते रहते हैं कि तुम बहुत ज्यादा मोटे या पतले हो, इत्यादि। हो सकता है इन बातों से आपके दोस्त को बुरा लगता हो। आप दोस्तों ये बातें तब कर सकते हैं जब वो खुद अपने लुक्स में बदलाव चाहते हों।
फ्रेंडशिप डे: दोस्तों से कभी ये न कहें कि ये काम तुमसे नहीं हो पाएगा- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
ये काम तुमसे नहीं होगा
- दोस्तों से कभी ये न कहें कि ये काम तुमसे नहीं हो पाएगा। मजाक-मजाक में हम अक्सर दोस्तों से ये कह देते हैं कि ये काम तुमसे नहीं हो पाएगा। परंतु दोस्तों से ऐसा नहीं कहना चाहिए। आपके ऐसा कहने से उनके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है और लगातार ये बात सुनने से वो आपसे दूरी भी बना लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रेंडशिप डे: अपने दोस्त से ये न कहें कि तुम हमेशा परेशान रहते हो- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
तुम हमेशा परेशान रहते हो
- हम अपनी सभी बातें दोस्तों से शेयर करते हैं। दोस्त सुख- दुख के साथी होते हैं। अगर आपका दोस्त आपके पास कोई परेशानी लेकर आया है तो उस पेरशानी का समाधान निकालने का प्रयास करें। अपने दोस्त से ये न कहें कि तुम हमेशा परेशान रहते हो। कई बार हम दोस्त की परेशानी सुने बगैर ही बोल देते हैं कि तुम हमेशा ही परेशान ही रहते हो। ऐसा कहने से दोस्त नाराज हो सकता है और दोस्ती टूट सकती है।
विज्ञापन
फ्रेंडशिप डे: दोस्त के पार्टनर की बुराई न करें- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दोस्त के पार्टनर की बुराई
- कभी भी दोस्त के पार्टनर की बुराई न करें। दोस्त के पार्टनर की बुराई करने से दोस्त नाराज हो सकता है और दोस्ती टूट सकती है।