12 साल की शादी पर भारी पांच महीने का प्यार: बीवी की बेवफाई और प्रेमी की धमकी से टूटा पति, खुद को दी खौफनाक मौत
मां चरण कौर ने बताया कि उनके बेटे मलकीत की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। शुरुआती कुछ साल सब ठीक चला, लेकिन लगभग पांच महीने पहले बहू की जिंदगी में दीपक नाम के युवक की आया, जिसके बाद दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। मलकीत ने अपनी गृहस्थी बचाने के लिए पत्नी को बहुत समझाया, लेकिन स्थिति बिगड़ती चली गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के फरीदाबाद स्थित नवीन नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में अवैध संबंधों और मानसिक उत्पीड़न के एक दर्दनाक मामले में एक परिवार पूरी तरह तबाह हो गया। पत्नी के अनैतिक रवैये और उसके प्रेमी द्वारा दी जा रही लगातार धमकियों से तंग आकर 38 वर्षीय ऑटो चालक मलकीत सिंह ने अपने ही घर के कमरे में पंखे से चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पांच माह पहले बदल गई बहू
मूलरूप से इस्माइलपुर गांव का रहने वाला मलकीत सिंह (38) ऑटो चलाकर अपने परिवार का गुजर-बसर करता था। उसके परिवार में वृद्ध मां चरण कौर, 6 साल का बेटा हरमंत, 4 साल की बेटी निशा और 2 साल का छोटा बेटा लवजोत शामिल हैं। मां चरण कौर ने बताया कि उनके बेटे मलकीत की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। शुरुआती कुछ साल सब ठीक चला, लेकिन लगभग पांच महीने पहले बहू की जिंदगी में दीपक नाम के युवक की आया, जिसके बाद दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। मलकीत ने अपनी गृहस्थी बचाने के लिए पत्नी को बहुत समझाया, लेकिन स्थिति बिगड़ती चली गई।
50 हजार हड़पे, नई बाइक दिलाने के लिए भी बनाया दबाव
आरोप है कि जब भी मलकीत अपनी पत्नी को समझाता, तो वह और उसका प्रेमी दीपक उल्टा उसे ही जान से मारने और अंजाम भुगतने की धमकियां देते थे। करीब एक महीने पहले पत्नी घर में रखे 50 हजार रुपये चुराकर अपने प्रेमी दीपक को दे आई। विरोध करने पर मलकीत को और अधिक प्रताड़ित किया गया। हद तो तब हो गई जब आरोपी प्रेमी ने पत्नी के जरिए मलकीत पर यह दबाव बनवाना शुरू कर दिया कि वह उसे अपने नाम से फाइनेंस करवाकर एक नई मोटरसाइकिल भी खरीदकर दे।
देर रात बात करते रंगे हाथ पकड़ा, डिप्रेशन में था पति
निरंतर मिल रही मानसिक यातनाओं और बदनामी के डर से मलकीत अंदर ही अंदर घुट रहा था। दो दिन पहले ही उसने अपनी पत्नी को देर रात छिपकर प्रेमी से फोन पर बात करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया था। इस घटना के बाद मलकीत पूरी तरह टूट चुका था और उसने अपनी लाचारी का जिक्र अपनी बहन से भी किया था। जिस पत्नी के साथ उसने 12 साल बिताए, उसी के इस विश्वासघात को वह बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था और गहरे डिप्रेशन में चला गया।
बरामदे में सो रहे थे बच्चे, कमरे में मलकीत ने चुनी मौत
13 अगस्त 2026 की सुबह करीब सात बजे जब तीनों मासूम बच्चे अपनी दादी चरण कौर के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे और पत्नी दूसरे कमरे में बेफिक्र थी, तब अत्यधिक मानसिक तनाव से जूझ रहे मलकीत ने सामने वाले कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। उसने कमरे में लगे छत के पंखे के हुक से चुन्नी का फंदा बनाया और गले में डालकर झूल गया। कुछ समय बाद जब मां चरण कौर किसी काम से कमरे की तरफ गईं, तो अंदर का दृश्य देखकर उनकी चीख निकल गई। मां की पुकार सुनकर पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे और फंदा काटकर मलकीत को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
पुलिस कार्रवाई और फॉरेंसिक जांच
घटना की सूचना मिलते ही नवीन नगर पुलिस चौकी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलवाया। मृतक का फोन कब्जे में लिया गया।
पत्नी और प्रेमी पर एफआईआर दर्ज
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मृतक की मां चरण कौर की शिकायत के आधार पर आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी दीपक के खिलाफ 13 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं और दोनों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।