फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgfd

Noida News: दो एसटीएफ कर्मी को गैलेंट्री मेडल

Fri, 14 Aug 2026 05:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
dfgfd
- एक लाख के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया था
विज्ञापन


नोएडा। गौतमबुद्धनगर में एक लाख रुपये के इनामी अपराधी को मुठभेड़ में मार गिराने में अहम भूमिका निभाने वाले एसटीएफ फील्ड यूनिट नोएडा के दो पुलिसकर्मियों को गैलेंट्री मेडल से सम्मानित किया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सूची में एसटीएफ के उपनिरीक्षक अक्षय परवीर कुमार त्यागी और हेड कांस्टेबल सुनील कुमार को सम्मानित किए जाने की जानकारी दी गई है। दोनों को दूसरी बार गैलेंट्री प्रदान किया गया है। एक जनवरी 2023 को गौतमबुद्धनगर के थाना बिसरख क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान 34 अभियोगों में वांछित एक लाख रुपये के इनामी अपराधी कपिल पुत्र कृपाल सिंह को मार गिराने में पुलिस टीम को सफलता मिली थी। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश और अपर पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था/एसटीएफ की ओर से दोनों पुलिसकर्मियों को उनके अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा के लिए बधाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed