फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida badminton players won 12 medals.

Noida News: नोएडा के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने जीते 12 पदक

Fri, 14 Aug 2026 05:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
Noida badminton players won 12 medals.
कृषिका महाजन, बैडमिंटन खिलाड़ी
-राज्य स्तरीय बैडमिंटन रैंकिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक हासिल किए
विज्ञापन

फोटो
नोएडा(संवाद)। राज्य स्तरीय बैडमिंटन रैंकिंग प्रतियोगिताओं में नोएडा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक अपने नाम किए। राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
राजस्थान के जयपुर में आयोजित योनेक्स-सनराइज राजस्थान स्टेट रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 में शुभम पटेल ने पुरुष एकल और पुरुष युगल दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीते। अंडर-19 बालक एकल वर्ग में विशाल ने स्वर्ण पदक हासिल किया। पुरुष एकल में सुदीप चाहर ने कांस्य, जबकि सीनियर मिश्रित युगल में जागृत बिनानी और पुरुष एकल में भुवन सिंह ने रजत पदक जीता। जम्मू-कश्मीर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 में कृषिका महाजन ने महिला युगल वर्ग में स्वर्ण और महिला एकल में रजत पदक अपने नाम किया। दिल्ली स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 में पुरुष एकल वर्ग में मधुर ढींगरा ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-19 बालक युगल वर्ग में सक्षम रावत ने रजत पदक हासिल किया। मनजीत चौधरी ने पुरुष एकल और अंडर-19 बालक एकल दोनों वर्गों में कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने कहा-
दो कांस्य पदक जीतकर उत्साहित हूं, अब कमियों पर काम कर खेल को और बेहतर करूंगा। -मनजीत चौधरी
रजत पदक से आत्मविश्वास बढ़ा है, अगली प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतने का प्रयास करूंगा। -सक्षम रावत
प्रतियोगिता में अपनी कमियां पहचानी हैं, अब उन पर मेहनत कर पदक का रंग बदलूंगी। -कृषिका महाजन
अंडर-19 एकल में स्वर्ण जीतकर खुशी हुई, इससे राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन का आत्मविश्वास बढ़ा है। -विशाल

कृषिका महाजन, बैडमिंटन खिलाड़ी

कृषिका महाजन, बैडमिंटन खिलाड़ी

कृषिका महाजन, बैडमिंटन खिलाड़ी

कृषिका महाजन, बैडमिंटन खिलाड़ी

कृषिका महाजन, बैडमिंटन खिलाड़ी

कृषिका महाजन, बैडमिंटन खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed