{"_id":"6a7f05cfbd30f4bf7d069b0e","slug":"traffic-jams-occur-at-rg-chowk-as-soon-as-schools-close-for-the-day-noida-news-c-1-noi1095-4611886-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्कूलों की छुट्टी होते ही आरजी चौक पर लगता जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्कूलों की छुट्टी होते ही आरजी चौक पर लगता जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- स्कूली बसों और अभिभावकों के वाहनों की भीड़ से सोसाइटी निवासी रोजाना परेशान
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-120 स्थित आरजी चौक और आसपास की सोसाइटियों के लोगों के लिए स्कूलों की छुट्टी का समय रोजाना परेशानी का कारण बन रहा है। डीपीएस सेक्टर-122 और द मिलेनियम स्कूल, सेक्टर-119 की छुट्टी के दौरान सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ने से लंबा जाम लग जाता है। आरजी रेजिडेंसी, आम्रपाली जोडिएक समेत आसपास की सोसाइटियों के निवासियों का कहना है कि यातायात व्यवस्था सुचारु नहीं होने से उन्हें रोजाना जाम में फंसना पड़ता है।
अभिभावकों के वाहनों और स्कूली बसों की भीड़ के साथ सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग से रास्ता संकरा हो जाता है। कई वाहन चालक जल्द निकलने के प्रयास में गलत दिशा में वाहन चलाते हैं, जिससे समस्या और बढ़ जाती है। निवासियों ने स्कूल प्रबंधन और यातायात पुलिस से छुट्टी के समय विशेष व्यवस्था करने की मांग की है।
कोट-
स्कूली बसों और अभिभावकों के वाहनों से जाम लगता है, सड़क किनारे पार्किंग से रास्ता और संकरा हो जाता है। -गौरव, आम्रपाली जोडिएक निवासी
दोनों स्कूलों की छुट्टी के समय में 15 से 20 मिनट का अंतर करने से यातायात दबाव कम किया जा सकता है। -अविनाश कुमार, सचिव, प्रतीक लॉरेल सोसाइटी
सुबह और छुट्टी के समय चौक पर जाम रहता है, स्पीड ब्रेकर की मौजूदा व्यवस्था भी परेशानी बढ़ा रही है। -गौरव सौनी, आम्रपाली जोडिएक निवासी
छुट्टी के समय वाहनों की भीड़ और गलत दिशा में चलने वाले वाहन जाम बढ़ाते हैं, पुलिस तैनाती जरूरी है। -गिरीवर कुमार पाठक, यूनिहोम सोसाइटी निवासी