फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   D.El.Ed. and Rangoli were seen at the D.El.Ed. institute.

Noida News: मेहंदी और रंगोली में डीएलएड प्रशिक्षुओं ने दिखाई रचनात्मकता

Fri, 14 Aug 2026 06:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
D.El.Ed. and Rangoli were seen at the D.El.Ed. institute.
- ‘स्वतंत्रता के रंग, भारत के संग’ समेत विभिन्न विषयों पर बनाए आकर्षक डिजाइन
विज्ञापन

फोटो-
यमुना सिटी (संवाद)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) दनकौर में शुक्रवार को डीएलएड बैच 2024 और 2025 के प्रशिक्षुओं के लिए मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें दोनों बैचों के करीब 50 प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रशिक्षुओं ने आकर्षक मेहंदी और रंगोली डिजाइन बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगोली प्रतियोगिता में ‘स्वतंत्रता के रंग, भारत के संग’, ‘स्वतंत्र भारत-समृद्ध भारत’ और ‘विविधता में एकता-भारत की पहचान’ जैसे विषयों पर रंगोलियां तैयार की गईं। रंगों और कलात्मक डिजाइनों के माध्यम से प्रशिक्षुओं ने भारतीय संस्कृति, एकता और राष्ट्रीय भावना को दर्शाया।प्रतियोगिता के मूल्यांकन के लिए गठित निर्णायक दल में डायट प्रवक्ता भूपेंद्र सिंह, वेद प्रकाश मौर्य, संकाय सदस्य ज्योति अग्रवाल और श्रीराम मॉडल इंटर कॉलेज थोरा के कला प्रवक्ता योगेश कुमार शामिल रहे। निर्णायकों ने रचनात्मकता, प्रस्तुति, सुंदरता और विषयवस्तु के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।

कार्यक्रम के नोडल राजेश खन्ना व भोला कुमार और सह नोडल डॉ. अर्चना आर्य ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वरिष्ठ प्रवक्ता अनिल कुमार ने प्रशिक्षुओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में संदीप कुमार, धनराज सिंह, निधि त्यागी समेत संस्थान के अन्य सदस्य मौजूद रहे। आयोजन डायट दनकौर की उप शिक्षा निदेशक एवं प्राचार्य अर्चना गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रशिक्षुओं में रचनात्मकता, टीम भावना, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय भावना विकसित करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed