{"_id":"6a7f155952763c445b02e46b","slug":"dsgdf-grnoida-news-c-23-1-lko1064-103255-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नकली सोना दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नकली सोना दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
-बिसरख कोतवाली पुलिस ने महिला से जेवरात ठगने की घटना का किया खुलासा
-आरोपियों के पास से 8.56 किलो की पीली धातु, तीन लाख रुपये और मोबाइल बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने नकली सोना दिखाकर लोगों को ठगने और पैसों का लालच देकर उनसे ज्वैलरी हड़पने वाले गिरोह का शुक्रवार को पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार आरोपियों और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दंपती और उसका पुत्र भी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से पीली धातु के मोतियों के दो गुच्छे और सिक्के समेत कुल 8 किलो 562 ग्राम पीली धातु, तीन लाख रुपये नकद, 16 मोबाइल फोन, 9 मोबाइल बैटरी और एक अवैध चाकू बरामद किया गया है।
एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र सिंह का कहना है कि 10 जुलाई को एक महिला फ्यूजन होम्स सोसाइटी की मार्केट में गई थीं। इसी दौरान एक व्यक्ति उनके पास आकर बैठ गया। कुछ देर बाद दूसरा व्यक्ति भी वहां पहुंच गया। आराेपियों ने बातों-बातों में महिला को झांसे में लेकर अपनी सोने की अंगूठी देने की बात कही और महिला से भी ज्वैलरी देने को कहा। आरोपियों की बातों में आकर महिला ने अपनी गले की चेन और कानों के कुंडल उन्हें दे दिए। इसके बाद दोनों आरोपी महिला को गुमराह कर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और स्थानीय खुफिया जानकारी का सहारा लिया। जांच के बाद पुलिस ने शुक्रवार को नेफोवा छठ घाट की ग्रीन बेल्ट से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फिरोजाबाद निवासी किशोर राय (42), विशाल राय (21), संजू राय (30), सेवा राम राय (60) और मीना (56) शामिल हैं। आरोपी किशोर राय आरोपी सेवा राम राय और मीना का पुत्र है। सभी आरोपी मूल रूप से फिरोजाबाद के रहने वाले हैं. वर्तमान में शाहबेरी क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे थे।
विज्ञापन
कागजों की गड्डी में ऊपर-नीचे असली नोट : एसीपी सेंट्रल नोएडा कमलेश कांत का कहना है पूछताछ में मुख्य आरोपी किशोर राय और उसके साथियों ने पुलिस को बताया कि वह मिलकर लोगों को नकली सोना दिखाकर अपने जाल में फंसाते थे। इसके अलावा कागजों की गड्डी के ऊपर और नीचे असली नोट लगाकर उसे रुपयों की गड्डी बताकर लोगों को लालच दिया जाता था। इसके बाद सोना या रुपये देने के नाम पर लोगों से नकदी और ज्वैलरी ले ली जाती थी। आरोपियों के कब्जे से पीली धातु के मोतियों के दो गुच्छे, जिनका वजन 5 किलो 224 ग्राम है। पीली धातु के सिक्के, जिनका वजन 3 किलो 338 ग्राम है, तीन लाख रुपये नकद सहित अन्य समान बरामद हुआ है।