{"_id":"6a7f17ba252d68f4620a0f3d","slug":"fgsfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-103266-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मारपीट मामले में कॉलेज के निदेशक और रजिस्ट्रार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मारपीट मामले में कॉलेज के निदेशक और रजिस्ट्रार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-गांजा बेचने का आरोप लगाकर पिटाई का आरोप
-युवक के पक्ष में नॉलेज पार्क कोतवाली पहुंचे अधिवक्ता
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली में एक युवक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को लॉयड कॉलेज के निदेशक और रजिस्टार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में युवक के पक्ष में अधिवक्ताओं के कोतवाली पर पहुंचने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। जबकि इससे पहले मामले में पुलिस ने पहले बृहस्पतिवार को कॉलेज के निदेशक की तहरीर पर दो पूर्व छात्रों समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
जेएस फार्म नॉलेज पार्क-2 निवासी कुलदीप चौधरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह लॉयड कॉलेज के सामने स्थित फार्म पर आराम कर रहे थे। इसी दौरान कॉलेज के निदेशक अखिलेश कुमार खां और रजिस्ट्रार धर्मेंद्र शर्मा उसके पास पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने कुलदीप पर नशे और गांजा बेचने का काम करने का आरोप लगाते हुए उसे धमकाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में उसके कपड़े फट गए और शरीर पर काफी चोटें आईं।
वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि अखिलेश कुमार एवं धर्मेंद्र शर्मा को कॉलेज के छात्र एक दुकान पर बैठे दिखे थे। इन्हें शक हुआ कि छात्र सिगरेट पी रहे हैं। इनको देखने के लिए पास में वह पुस्ता पर गए थे। वहां मौजूद कुलदीप चौधरी से दोनों के द्वारा पूछताछ की गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। कुलदीप के परिजन के अलावा अधिवक्ता विकास मौके पर आ गए। सूचना पर पुलिस दोनों पक्ष को कोतवाली ले आई। दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।