फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Six shooters from Noida won gold medals.

Noida News: नोएडा के छह निशानेबाजों ने जीते स्वर्ण पदक

Fri, 14 Aug 2026 06:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
Six shooters from Noida won gold medals.
- शूटिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, दो खिलाड़ी रहे ओवरऑल टॉप स्कोरर
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। दिल्ली के आनंद विहार स्थित भाई परमानंद स्कूल में आयोजित शूटिंग चैंपियनशिप में नोएडा के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण पदक जीते। खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईएसएसएफ) और नॉर्दर्न राइफल (एनआर) वर्गों में सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में संगीता सिंह ने आईएसएसएफ राइफल वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। वह इस वर्ग में प्रतियोगिता की ओवरऑल टॉप स्कोरर भी रहीं। श्रेया दीक्षित ने एनआर राइफल वर्ग में पहला स्थान हासिल किया और ओवरऑल टॉप स्कोरर का खिताब अपने नाम किया। जूनियर वर्ग में ऋतिक रुहिल ने आईएसएसएफ एयर राइफल जूनियर पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। रक्षित पंवार ने आईएसएसएफ एयर राइफल यूथ पुरुष वर्ग में शानदार निशाना लगाते हुए पहला स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में स्मायरा कात्यायन ने एनआर एयर राइफल यूथ महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं आन्वी सिंह ने आईएसएसएफ एयर राइफल यूथ महिला वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस तरह नोएडा के छह खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से उन्होंने आगामी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए भी अपनी दावेदारी मजबूत की है। कोच संगीता सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों की सफलता नियमित अभ्यास और कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान तकनीक और एकाग्रता का बेहतर प्रदर्शन किया। आगामी प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed