{"_id":"6a7f0905c6aa6798f904b8e8","slug":"dfgdf-grnoida-news-c-23-1-lko1064-103260-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कैफे आने वालों की सूची खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कैफे आने वालों की सूची खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फॉलोअप
-साइबर कैफे संचालक से 80 हजार रुपये की लूट का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मलकपुर गांव में साइबर कैफे संचालक से 80 हजार रुपये लूटने वाले बदमाशों की तलाश में सूरजपुर कोतवाली पुलिस की चार टीमें जुटी हैं। पुलिस बैंक से रुपये निकालने के बाद कैफे में रखने और वारदात होने तक वहां आने वाले लोगों की सूची तैयार कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बदमाशों की पहचान को लेकर कुछ अहम साक्ष्य हाथ लगे हैं।
अलीगढ़ निवासी मोहित मलकपुर गांव में साइबर कैफे चलाते हैं। उनके यहां अमन नाम का किशोर काम सीखता है। बृहस्पतिवार को मोहित ने बैंक से करीब 80 हजार रुपये निकाले थे। कैफे पहुंचने के बाद उन्होंने रकम काउंटर की रैक में रख दी और दोपहर करीब तीन बजे खाना खाने चले गए। उस समय अमन कैफे पर मौजूद था। दोपहर को बाइक सवार दो नकाबपोश आरोपी कैफे में पहुंचे। उन्होंने पिस्टल दिखाकर अमन को जान से मारने की धमकी दी और रैक में रखे 80 हजार रुपये लूट लिए।
अमन ने शोर मचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उसे धमकाकर चुप करा दिया। बदमाशों की गतिविधियां कैफे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। पुलिस आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एसीपी सेंट्रल नोएडा राजीव गुप्ता का कहना है कि आरोपियों की तलाश में चार टीमें लगी हैं।