फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Cabinet Minister Bharat Chaudhary interacted with party workers.

Rudraprayag News: कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

Fri, 14 Aug 2026 05:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 14 Aug 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister Bharat Chaudhary interacted with party workers.
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। गुलाबराय स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा नगर, ग्रामीण, तल्ला नागपुर एवं खाकरा मंडल की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रत्येक क्षेत्र में कई जनकल्याणकारी कार्य किए हैं। कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, बीकेटीसी के उपाध्यक्ष विजय कप्रवान, पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर पंवार एवं चारों मंडलों के अध्यक्षों सुरेंद्र सिंह रावत, शशि सिंह नेगी, सेन सिंह बिष्ट व जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट एवं सुमन बुटोला ने बैठक में सुझाव दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य गंभीर सिंह बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शीला रावत, कनिष्ठ प्रमुख सविता भंडारी, सुनील नौटियाल उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed