फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   27 police officers and employees honored for their commendable work

Rudraprayag News: सराहनीय कार्य करने वाले 27 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सम्मनित

Fri, 14 Aug 2026 05:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 14 Aug 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
27 police officers and employees honored for their commendable work
फोटो
विज्ञापन

एसपी ने की मासिक अपराध समीक्षा बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने पुलिस कार्यालय सभागार में जुलाई माह की मासिक अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक में लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, कानून-व्यवस्था और केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। बैठक में पिछले महीनों में सराहनीय कार्य करने वाले 27 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

इनमें सीओ विकास पुंडीर, सोनप्रयाग थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र बलूनी, रुद्रप्रयाग थानाध्यक्ष मुकेश चौहान समेत साइबर सेल, एसओजी, चौकियों और अन्य इकाइयों के पुलिसकर्मी शामिल रहे। अपराध समीक्षा के दौरान 60 और 90 दिन से अधिक लंबित विवेचनाओं तथा पार्ट-पेंडिंग मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई, नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई, गुमशुदा महिलाओं और बालिकाओं की तलाश तेज करने तथा अकेले रहने वाले बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए नियमित भ्रमण के निर्देश दिए। बैठक में सहायक निदेशक अभियोजन ऋचा कोटियाल, सीओ गुप्तकाशी वेद प्रकाश भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed