ग्रीस की खूबसूरती तो छोड़िए यहां के द्वीप ही बना देंगे दीवाना

इन दिनों लोगों के अंदर घूमने का शौक बढ़ता नजर आ रहा है। छुट्टियों में लोग ऐसी जगह जाना पसंद करते हैं, जहां बहुत सारे एडवेंचर और प्राकृतिक जगह देखने को मिल सके। ऐसे में ग्रीस लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। यह दुनिया का सबसे खूबसूरत और प्राचीन देश है। यहां की संस्कृति और मॉर्डन सोसायटी लोगों को बेहद पसंद आती है। यही वजह है जिससे ग्रीस लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है। समुद्र तट के किनारे बसे इस खूबसूरत देश को जितना एक्सपलोर किया जाए उतनी ज्यादा जानकारी मिलेगी।


ग्रीस की प्राचीन इमारतें और राजाओं के साम्राज्य की एक झलक देखने के लिए पर्यटक हर साल अलग-अलग देश से आते हैं। यहां की गलियों में कला और संस्कृति देखने को मिलती है। यहां की हर गली कुछ कहती नजर आती है । गलियां और सड़कें यहां की संस्कृति की पहचान कराती है।

अगर आप खाने के शौकिन हैं तो यह ट्रिप आपके लिए और भी मजेदार हो सकती है। दरअसल यहां पर खाने के अलग-अलग तरह के डिश का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा यहां पर आपको समुद्र के किनारे कई खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। जो शायद ग्रीस के अलावा कहीं और नहीं देखने को मिलते हैं। कुजिन यहां की सबसे फेमश डिश है। यहां के खाने के डिश में ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। यहां के फूड्स दुनियाभर में मशहूर हैं।

यूरोप महाद्वीप में बसे इस देश में रहने वाले लोगों को यूनानी या यवन कहते हैं। यहां के लोग ज्यादातर अंग्रेजी और ग्रीक भाषा को समझते हैं। ग्रीस को द्वीपों का देश भी कहते हैं। यहां पर करीब 2000 द्वीप है। यहां की खूबसूरती को देखने के लिए देश ही नहीं विदेश से भी लोग आते हैं।