सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Eid Ul Adha 2024 Shopping Cheapest Market For Clothes Shopping in India

Eid Ul Adha 2024: बकरीद के मौके पर पहनने हैं नए कपड़े तो इन सस्ती बाजारों से करें खरीदारी

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 15 Jun 2024 10:20 AM IST
विज्ञापन
सार

परिवार के सभी सदस्यों के लिए त्योहार में कपड़ों और अन्य सामान की खरीदारी जेब का बोझ बढ़ा देने वाली हो सकती है। ऐसे में सुंदर और डिजाइन कपड़े सस्ते दामों में खरीद कर पैसों की बचत की जा सकती है।

Eid Ul Adha 2024 Shopping Cheapest Market For Clothes Shopping in India
बाजार - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

Eid Ul Adha 2024: 17 जून 2024 को ईद उल अजहा मनाई जा रही है। ईद उल अजहा इस्लाम धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह कुर्बानी का पर्व है, जिसमें बकरे की कुर्बानी दी जाती है, इस कारण ईद उल अजहा को बकरीद भी कहते हैं। बकरीद के त्योहार को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोग काफी उत्साहित रहते हैं। महीने भर पहले से तैयारियां शुरू हो जाती हैं।

loader
Trending Videos


ईद उल अजहा के मौके पर प्रार्थना और कुर्बानी के अलावा लोग अपने परिवार के साथ पर्व मनाते हैं। दोस्त, रिश्तेदार एक दूसरे के घर जाते हैं और लजीज पकवानों का स्वाद चखते हैं। इस मौके पर नए कपड़े पहने जाते हैं। बच्चे से लेकर बड़े सभी नए नए पोशाकों में तैयार होकर त्योहार को उत्साह और खुशी के साथ मनाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि परिवार के सभी सदस्यों के लिए त्योहार में कपड़ों और अन्य सामान की खरीदारी जेब का बोझ बढ़ा देने वाली हो सकती है। ऐसे में सुंदर और डिजाइन कपड़े सस्ते दामों में खरीद कर पैसों की बचत की जा सकती है। यहां देश की कुछ ऐसी सस्ती कपड़ा बाजारों के बारे में बताया जा रहा है, जहां से आप ईद उल अजहा के लिए कम पैसों में खरीदारी कर सकते हैं।

भारत की सबसे सस्ती कपड़ा बाजार

दिल्ली

अगर आप दिल्ली या आसपास के शहरों में रहते हैं तो यहां आपको कपड़ों के लिए कई सस्ती बाजार मिल सकती हैं। दिल्ली के गांधीनगर में कपड़ा कागज के दाम पर मिलते हैं। वहीं चांदनी चौक में सस्ते एथनिक कपड़े मिल जाएंगे। सदर बाजार, सरोजनी नगर मार्केट से भी खरीदारी कर सकते हैं।

मुंबई

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई कपड़ों के लिए फैशन हब है। कपड़ों का फैशन सबसे पहले मुंबई में ही शुरू होता है और यहां से निकला ट्रेंड पूरे देश की बाजारों में अपनाया जाता है। यहां आपको ब्रांडेड और अनब्रांडेड कपड़े बहुत सस्ते दामों में मिल सकते हैं। मुंबई की क्राफोर्ड मार्केट, लाजपत बाजार, एलफिंस्टोन मार्केट से कपड़े खरीद सकते हैं।
 

Eid Ul Adha 2024 Shopping Cheapest Market For Clothes Shopping in India
बाजार - फोटो : istock

सूरत

गुजरात का सूरत शहर कपड़ों की राजधानी कहा जाता है। यह कपड़ा निर्यात का केंद्र है, साथ ही भारत की सबसे बड़ा कपड़ों का थोक मार्केट भी है। सूरत की टेक्सटाइल मार्केट, टेक्सटाइल हाट और अजमेरा फैशन से आप सस्ते में कपड़े खरीद सकते हैं।

जयपुर

राजस्थान के रहने वाले हैं तो कपड़ों की खरीदारी के लिए जयपुर शानदार जगह है। जयपुर अपने कपड़ों के लिए प्रसिद्ध है। यहां जौहरी बाजार, बापू बाजार और नेहरू बाजार में कपड़े बेहद सस्ते दाम पर खरीद सकते हैं।

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ चिकनकारी काम के लिए मशहूर है। यहां हर तरह के कपड़े बेहद सस्ते दामों पर खरीद सकते हैं। लखनऊ की अमीनाबाद बाजार, हजरतगंज बाजार और चौक बाजार से कम पैसों में बच्चों से लेकर बड़ों तक के कपड़े मिल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed