Mango City Of India: इस शहर में मिलते हैं सबसे स्वादिष्ट आम, हर साल लगती है भीड़
Malda In West Bengal: पश्चिम बंगाल का मालदा आम का शहर कहलाता है, क्योंकि यहां बड़े पैमाने पर फजली, हिमसागर और लंगड़ा जैसे प्रसिद्ध आम उगाए जाते हैं। यह भारत के प्रमुख आम उत्पादन क्षेत्रों में से एक है।
विस्तार
Aam Ka Shahar Kise Kahate Hain: गर्मी का मौसम आते ही हर घर में आम की खुशबू फैल जाती है। देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग किस्म के आम उगाए जाते हैं। लेकिन एक शहर ऐसा भी है, जो आम के शहर के नाम से मशहूर है। यहां हर साल बड़ी मात्रा में उच्च गुणवत्ता वाले आम पैदा होते हैं। यहां के फजली, हिमसागर और लंगड़ा आम पूरे देश में मशहूर हैं। आम के बागानों से घिरा यह शहर न सिर्फ स्वाद और आम की खुशबू का खजाना है ,बल्कि एक शानदार पर्यटन स्थल भी है।
इस गर्मी के मौसम में देश के मशहूर आम के शहर की सैर जरूर करें। आइए जानते हैं कि यहां सफर के लिए कैसे और कब जा सकते हैं। क्या क्या घूम या देश सकते हैं। एक बेहतरीन मैंगो ट्रिप का प्लान बनाने से पहले ये लेख जरूर पढ़ लें।
भारत के किस शहर को कहते हैं आमों का शहर?
पश्चिम बंगाल के मालदा को मैंगो सिटी या आमों का शहर कहा जाता है। यहां के आम पूरे देश में मशहूर हैं।
मालदा क्यों कहलाता है आम का शहर?
मालदा भारत के सबसे बड़े आम उत्पादक क्षेत्रों में से एक है। यहां की जलवायु और मिट्टी आम की खेती के लिए बेहद उपयुक्त है। हर साल यहां हजारों टन आम का उत्पादन होता है, जिससे इसे मैंगो सिटी का खिताब मिला है।
मालदा के मशहूर आम
मालदा में कई बेहतरीन किस्म के आम मिलते हैं, जिनमें प्रमुख हैं-
- फजली आम – बड़ा और रसदार
- हिमसागर – मीठा और बिना रेशा
- लंगड़ा – स्वाद में गहरा और सुगंधित
कब और कैसे जाएं मालदा
मालदा जाने का सबसे अच्छा समय मई से जुलाई के बीच होता है, जब आम का सीजन होता है। आप ट्रेन या रोड से आसानी से यहां पहुंच सकते हैं। नजदीकी एयरपोर्ट कोलकाता में है।
मालदा में घूमने की खास जगहें
मालदा सिर्फ आम के लिए ही नहीं, बल्कि ऐतिहासिक स्थलों के लिए भी जाना जाता है-
- अदीना मस्जिद
सुल्तान सिकंदर शाह ने बनवाई थी। इसमें ग्रेनाइट के स्तंभ और सुंदर मेहराब देखने योग्य हैं।
- फिरोज मीनार
सुल्तान सैफुद्दीन फिरोज शाह द्वारा निर्मित इस मीनार की ऊंचाई 26 मीटर है। यह एक पांच मंजिला टावर है जो टेराकोटा नक्काशी के लिए जाना जाता है।
- गौर
एक ऐतिहासिक शहर है जो पहले बंगाल की राजधानी था। यहां पुरानी सल्तनत और मुगल काल की यादें मस्जिदों और खंडहरों के तौर पर मौजूद हैं।
आम खरीदने और ट्रिप के टिप्स
- सीधे बागानों से आम खरीदें
- लोकल मार्केट में मोलभाव करें
- पैकिंग का ध्यान रखें
- सुबह के समय खरीदारी करें

कमेंट
कमेंट X