वैसे तो हिमाचल में कई खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं लेकिन शोजा घाटी की बात ही कुछ और है। फिल्मों में दिखने के अलावा यहां हर साल विदेशों से लाख की तादाद में टूरिस्ट आते हैं। यह बेहद खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जो सेराज घाटी में है। अगर आपको पहाड़ों से लगाव है तो यहां जरूर जाएं। शोजा के आसपास कई खूबसूरत जगह हैं जो पर्यटकों के दिल में बसती हैं। आइए शोजा घाटी और इसके आसपास के इन टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स के बारे में जानते हैं।
फिल्मों में दिखती हैं और विदेशी पहुंचते हैं यहां, दुनिया दीवानी है हिमाचल के इन टूरिस्ट प्लेसेस की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलोरी
जलोरी में टूरिस्ट सुकूं की तलाश में आते हैं। यहां का वातावरण बेहद शांत है। हिमाचल का यह खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन आपकी सारी थकान को दूर कर देगा। आप यहां आकर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। अगर आपको रोमांच पसंद है तो यहां जरूर जाएं।
सेरोल्सार झील
यह एक खूबसूरत झील है जो कि जलोरी से 6 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां सैलानी ज्यादातर ट्रेकिंग के लिए आते हैं। झील के पास ही प्राचीन मंदिर स्थित है। टूरिस्ट बड़ी तादाद में इस झील को देखने आते हैं और इस प्राचीन मंदिर में मन्नते मांगते हैं। यहां आकर आप घूमने के अलावा हिमाचल के ट्रेडिशन फूड का भी आनंद ले सकते हैं।
रघुकुल किला
यह टूरिस्ट डेस्टिनेशन सेरोल्सार झील से कुछ ही दूरी पर है। यह एक किला है जो अब खंडहर में तब्दील हो गया है लेकिन बड़ी तादाद में आज भी टूरिस्ट यहां आते हैं। इस किले के आसपास की खूबसूरत पर्यटकों को सबसे ज्यादा लुभाती हैं। यहां घने जंगल के बीचों -बीच झरना है जिसे देखने के लिए टूरिस्ट आते हैं।
शोजा के वाटरफॉल प्वाइंट टूरिस्टों के बीच सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र है। यहां आकर आपको ऐसा लगेगा कि आप प्रकृति की गोद में आ गए हैं। इस जगह को घूमें बिना हिमाचल की यात्रा अधूरी है। यह जगह शोजा से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।