सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 जून के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:30 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 16 June 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:13 PM, 16-Jun-2026

Bihar: भारत-नेपाल रेल कनेक्टिविटी को नई रफ्तार, जनकपुर-अयोध्या ट्रेन पर बनी सहमति; पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

भारत-नेपाल रेल संपर्क को मजबूत करने की दिशा में रक्सौल-काठमांडू और अन्य परियोजनाओं पर सहमति बनी है। जनकपुर-अयोध्या रेल सेवा पर भी चर्चा हुई, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। दोनों देशों ने रेल परियोजनाओं को तेज करने का निर्णय लिया है।

और पढ़ें
12:52 PM, 16-Jun-2026

Bihar: परीक्षा देकर लौट रहे बेटे को लेने जा रहे थे पिता, रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर; हुई मौत

जमुई में बेटे को लेने जा रहे बमबम सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। जमुई-सिकंदरा मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।

और पढ़ें
12:36 PM, 16-Jun-2026

Bihar: डेढ़ साल की शादी का दर्दनाक अंत! घर में मिला नवविवाहिता का शव, मायके वालों ने पति और भाभी पर लगाए आरोप

मुजफ्फरपुर के कांटी में डेढ़ साल पहले विवाहिता बनी श्वेता कुमारी का शव संदिग्ध हालात में घर से मिला। मायके वालों ने पति और उसकी भाभी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि एफएसएल टीम भी जांच में जुटी है।

और पढ़ें
12:07 PM, 16-Jun-2026

Bihar: नानी के श्राद्ध में आया था युवक, बदमाशों ने घेरकर बेरहमी से पीट-पीटकर की हत्या; मचा हड़कंप

नालंदा के सरमेरा थाना क्षेत्र में नानी के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने आए 22 वर्षीय भगवन कुमार की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। पुलिस प्रारंभिक जांच में मामले को प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

और पढ़ें
11:42 AM, 16-Jun-2026

Bihar: सड़क पर बहा 'फ्री का तेल', लूटने के लिए डिब्बे-बोतल लेकर टूट पड़े लोग; सामने आई तस्वीर

मुंगेर में जाम में फंसे एक कंटेनर से तेल रिसने लगा तो लोग बोतल और डिब्बे लेकर उसे भरने पहुंच गए। दशभमरा पुल के पास हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कंटेनर में कौन-सा तेल लदा था और रिसाव कैसे हुआ।

और पढ़ें
11:31 AM, 16-Jun-2026

Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज कहां-क्या सौगात देंगे, किस क्रिकेटर से करेंगे मुलाकात? जानिए सबकुछ

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज कैमूर और सीवान के लोगों को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। वह सहयोग शिविर का भी निरीक्षण करेंगे। इतना ही नहीं वह दिग्गज क्रिकेटर के घर भी जाएंगे। आइये जानते हैं पूरा मामला और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
11:23 AM, 16-Jun-2026

Bihar: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पति की मौके पर मौत, ट्रक के नीचे फंसी पत्नी को जेसीबी ने निकाला

सारण के एकमा में रसूलपुर चौक के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पप्पु मांझी की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों बाबा महेंद्रनाथ मंदिर से लौट रहे थे। हादसे के बाद चालक फरार हो गया और ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा को लेकर नाराजगी जताई।

और पढ़ें
10:11 AM, 16-Jun-2026

Bihar: चोरों का तांडव! एक ही रात में दो घरों को बनाया निशाना, लाखों की नकदी और गहनों पर हाथ साफ

गया के गुरुआ ज्वेलरी लूटकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुठभेड़ में मुख्य आरोपी सुजीत चौधरी समेत दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लूटा गया सोना भी बरामद किया है।

और पढ़ें
10:07 AM, 16-Jun-2026

Bihar : स्वास्थ्य मंत्री और कृषि मंत्री के बदले ठिकाने, जानिए किसे मिला कौन-सा VVIP आवास

Bihar : सरकारी बंगला अभी चर्चा में है। चर्चा इसलिए क्यों कि पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास को खाली करने की तारीख कल समाप्त हो गई। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और कृषि मंत्री राम कृपाल यादव का भी पता बदल गया है।  और पढ़ें
09:53 AM, 16-Jun-2026

Bihar News: फैजल खान के अंगरक्षकों को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने केस डायरी मांगी; रौशन आनंद ने CBI जांच की मांग

Patna Police: दो कोचिंग संचालकों के बीच के विवाद को लेकर हुए केस की सुनवाई आज कोर्ट में हुई। फैजल खान ने अंगरक्षक जेल में ही रहेंगे। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed