{"_id":"6a30e6b9f9a9c60bb703db17","slug":"muzaffarpur-bihar-news-six-year-child-died-after-receiving-injection-for-pain-relief-sparking-wails-grief-among-the-family-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4400012-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: झोलाछाप डॉक्टर ने मरीज को दिया गलत इंजेक्शन, मासूम ने तोड़ा दम; क्लीनिक बंद कर आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: झोलाछाप डॉक्टर ने मरीज को दिया गलत इंजेक्शन, मासूम ने तोड़ा दम; क्लीनिक बंद कर आरोपी फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:39 PM IST
विज्ञापन
सार
मुजफ्फरपुर के रेपुरा गांव में 6 साल के बच्चे आर्यन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर पर इंजेक्शन देने के बाद लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के सरैया प्रखंड के रेपुरा गांव में एक छह वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद आरोपी क्लीनिक बंद कर फरार हो गया, जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
चोट के बाद बिगड़ी तबीयत
मृतक बच्चे की पहचान रेपुरा गांव निवासी राजकुमार पासवान के छह वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, चार दिन पहले बच्चे को चोट लग गई थी, जिसके बाद उसके घाव में दर्द और संक्रमण बढ़ने लगा। परिजन इलाज के लिए उसे गांव के ही एक झोलाछाप चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे थे।
सुई लगाने के बाद बिगड़ी हालत
मृतक की मां मालती देवी ने बताया कि डॉक्टर ने कहा था कि 'सुई लगाने से घाव ठीक हो जाएगा।' इसके बाद बच्चे को इंजेक्शन दिया गया। कुछ ही देर बाद बच्चे की हालत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गया। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद बच्चे में कोई हलचल नहीं रही और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar: स्कूल में ही मिट्टी की जांच करना सीखेंगे छात्र, विजय सिन्हा ने 629 सॉयल हेल्थ लैब लगाने का किया एलान
क्लीनिक बंद कर फरार हुआ आरोपी
घटना के बाद परिजनों ने तुरंत अन्य लोगों को सूचना दी। जब तक लोग पहुंचे, आरोपी झोलाछाप डॉक्टर क्लीनिक बंद कर फरार हो चुका था। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
परिजनों में आक्रोश
मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां ने आरोप लगाया है कि गलत इलाज और लापरवाही के कारण उनके बच्चे की जान गई है। उन्होंने दोषी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।