सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Big Relief for Bihar Police Exam Candidates Indian Railways to Run 30 Exam Special Trains

Bihar News: पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत, रेलवे चलाएगा 30 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 16 Jun 2026 02:41 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्व मध्य रेलवे ने पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए 30 स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इससे भीड़ नियंत्रण और यात्रा सुविधा में सुधार होगा। 16 और 17 जून को कई रूटों पर विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।

Big Relief for Bihar Police Exam Candidates Indian Railways to Run 30 Exam Special Trains
महाप्रबंधक कार्यालय - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

पूर्व मध्य रेलवे ने पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। परीक्षार्थियों की भारी भीड़ और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 30 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इससे स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण और यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।


पहले भी चलाई गई थीं स्पेशल ट्रेनें
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि 14 जून 2026 को हुई परीक्षा के दौरान भी 19 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं। इनमें दानापुर मंडल की 12 और समस्तीपुर मंडल की 7 ट्रेनें शामिल थीं। अब दूसरे चरण की परीक्षा को देखते हुए ट्रेनों की संख्या बढ़ाकर 30 कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 जून को चलने वाली प्रमुख ट्रेनें
  • आज 16 जून 2026 को कई रूटों पर परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी-
  • पाटलिपुत्र से किशनगंज (रात 8:00 बजे)
  • पटना से नरकटियागंज (रात 9:00 बजे)
  • पाटलिपुत्र से अररिया (रात 10:00 बजे)
  • पाटलिपुत्र से नौगछिया (रात 11:00 बजे)
  • पटना से भभुआ (रात 11:30 बजे)
ये भी पढ़ें- Bihar: भारत-नेपाल रेल कनेक्टिविटी को नई रफ्तार, जनकपुर-अयोध्या ट्रेन पर बनी सहमति; पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन


17 जून को चलेंगी कई ट्रेनें
  • 17 जून को सुबह से शाम तक विभिन्न जिलों के लिए दर्जनों स्पेशल ट्रेनें संचालित की जाएंगी। इनमें प्रमुख रूप से-
  • पटना से गया (सुबह 7:15 बजे)
  • बख्तियारपुर से राजगीर (सुबह 8:00 बजे)
  • मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र (दोपहर 1:00 बजे)
  • समस्तीपुर से सीवान (दोपहर 1:00 बजे)
  • सहरसा से हाजीपुर (दोपहर 2:00 बजे)
  • बक्सर से पटना (शाम 6:00 बजे)
  • पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र (शाम 6:00 बजे)
  • हाजीपुर से छपरा (शाम 6:00 बजे)

इसके अलावा अन्य कई रूटों पर भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

रेलवे की अपील
रेलवे प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे इन विशेष ट्रेनों का अधिकतम उपयोग करें ताकि भीड़ से बचा जा सके और यात्रा सुगम हो सके। रेलवे का कहना है कि यह कदम परीक्षार्थियों की सुविधा और परीक्षा केंद्रों तक समय पर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed