सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Encounter between police and liquor smugglers in Gopalganj smuggler shot in jaw bihar

Bihar: बिहार में बदमाशों पर आफत! शराब तस्करों और पुलिस में मुठभेड़, जबड़े में गोली लगते ही ढेर हुआ तस्कर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Tue, 16 Jun 2026 04:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Gopalganj: गोपालगंज में सोमवार देर रात पुलिस और कथित शराब तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, शराब से लदी स्कॉर्पियो को रोकने के दौरान तस्करों ने पहले दारोगा को टक्कर मारी और फिर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर के जबड़े में गोली लगी, जबकि एक दारोगा घायल हो गए।  

Encounter between police and liquor smugglers in Gopalganj smuggler shot in jaw bihar
मुठभेड़ में घायल तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के गोपालगंज जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां श्रीपुर थाना क्षेत्र के बंशी बतरहा गांव के समीप सोमवार की देर रात पुलिस और कथित शराब तस्करों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। इस गोलीबारी में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध शराब तस्कर गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं, तस्करों की गाड़ी को रोकने के प्रयास में श्रीपुर थाने के एक सब-इंस्पेक्टर भी जख्मी हो गए हैं। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में शराब लदी एक स्कॉर्पियो और एक देसी कट्टा बरामद किया है।



वाहन जांच के दौरान मिली बड़ी सूचना
जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात श्रीपुर थाना के दारोगा संतोष कुमार पुलिस बल के साथ भोरे-मीरगंज मुख्य मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी अभियान के दौरान पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो में भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप बिहार लाई जा रही है। सूचना मिलते ही दारोगा संतोष कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम के साथ बंशी बतरहा स्थित मिक्सी प्लांट के पास मोर्चा संभाल लिया और घेराबंदी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दारोगा को कुचलने की कोशिश
पुलिस के मुताबिक, जैसे ही संदिग्ध स्कॉर्पियो वहां पहुंची, पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर तस्करों ने भागने की कोशिश की। वाहन रोकने का प्रयास करने पर चालक ने स्कॉर्पियो को तेजी से पीछे की ओर मोड़ा और दारोगा संतोष कुमार को कुचलने का प्रयास किया। गाड़ी की टक्कर लगने से दारोगा गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। खुद को घिरा देख स्कॉर्पियो में सवार तस्करों ने पुलिस टीम को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


जवाबी फायरिंग में जबड़े में लगी गोली
तस्करों की ओर से गोलीबारी होते देख पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। दोनों ओर से हुई इस मुठभेड़ में एक गोली संदिग्ध तस्कर के जबड़े में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। घायल तस्कर की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी किशन कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने तत्काल घायल तस्कर और जख्मी दारोगा को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से तस्कर किशन कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: शादी से पहले वायरल हुआ निजी वीडियो, टूटा रिश्ता और चली गई जान; प्रेमी की जिद बनी युवती की मौत की वजह


'आत्मरक्षा में पुलिस ने की कार्रवाई'
मामले की पुष्टि करते हुए गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने बताया कि तस्करों द्वारा पुलिस टीम पर जानलेवा हमला और फायरिंग किए जाने के बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में कदम उठाया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हुआ है। घटनास्थल से शराब से लदी स्कॉर्पियो और एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed