फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 27 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 27 August 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

02:15 PM, 27-Aug-2026

शिक्षा मंत्री के घर पहुंचे अभ्यर्थी: TRE अभ्यर्थियों ने वैकेंसी बढ़ाने की मांग की, मिथिलेश तिवारी ने क्या कहा?

BPSC TRE 4: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने अभ्यर्थियों से वादा किया कि जब तक परीक्षा की तिथि जारी नहीं होती है, तब तक वैकेंसी आती रहेगी। आपलोग निश्चिंत रहिए कि सरकार संवाद के लिए हमेशा तैयार है। आपकी मांगों को देखते हुए आज फिर से अधिकारियों से बात करेंगे। आप लोग और पढ़ें
02:06 PM, 27-Aug-2026

बिहार: मुंगेर में गंगा का रौद्र रूप! कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, कुतलुपुर में कटावरोधी काम शुरू

Bihar Flood Update: मुंगेर में गंगा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का संकट गहराने लगा है। कई गांवों और निचले इलाकों में पानी फैल गया है, जबकि कुतलुपुर के बाबू राम सिंह टोला में तेज कटाव को देखते हुए प्रशासन ने कटावरोधी कार्य शुरू कराया है। गंगा चेतावनी स्तर से 49 सेंटीमीटर ऊपर है, हालांकि अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही है।
  और पढ़ें
विज्ञापन
12:50 PM, 27-Aug-2026

समस्तीपुर: डीसीएलआर के सरकारी आवास पर निगरानी की दबिश, सुबह-सवेरे पहुंची टीम; पूरे परिसर में सघन तलाशी

Bihar News: समस्तीपुर के रोसड़ा में निगरानी विभाग की विशेष टीम ने गुरुवार सुबह डीसीएलआर कंचन कुमारी झा के सरकारी आवास पर अचानक दबिश दी। टीम ने पूरे परिसर को घेरे में लेकर सघन तलाशी अभियान शुरू किया। कार्रवाई के कारण प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। और पढ़ें
11:57 AM, 27-Aug-2026

बिहार: स्वाइन फ्लू की दस्तक से राज्य में चिंता, पटना में मिले दो मरीज; अस्पतालों में तैयारी अभी भी अधूरी

Bihar News: दिल्ली में स्वाइन फ्लू अलर्ट के बीच बिहार के अस्पतालों में अभी आइसोलेशन वार्ड और एंटी वायरल दवाओं की व्यवस्था नहीं है। हाल ही में पटना में दो मरीज मिले हैं। जानिए क्या है बिहार के सरकारी अस्पताल की तैयारी...  और पढ़ें
10:57 AM, 27-Aug-2026

बिहार: गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा, फिलहाल बड़ा खतरा टला; अगले 48 घंटे अहम, लगातार हो रही निगरानी

Bihar Flood Alert: नेपाल में आई बाढ़ के बाद बिहार में जारी अलर्ट के बीच मुजफ्फरपुर में गंडक नदी के जलस्तर पर प्रशासन लगातार नजर रख रहा है। वाल्मीकिनगर गंडक बराज से पानी के डिस्चार्ज में रात के बाद कमी आई है। रेवा घाट पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। हालांकि अगले 48 घंटे संवेदनशील माने जा रहे हैं और तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी व रात्रि पेट्रोलिंग जारी है।
  और पढ़ें
10:56 AM, 27-Aug-2026

Bihar: ग्लेशियर त्रासदी, बाढ़ और छात्र आंदोलन पर श्याम रजक का बड़ा बयान

Bihar: ग्लेशियर त्रासदी, बाढ़ और छात्र आंदोलन पर श्याम रजक का बड़ा बयान और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
10:33 AM, 27-Aug-2026

सावन 2026: यूपी के दो कांवरियों की बिहार में मौत; देवघर से लौटते समय थावे मंदिर में की पूजा, फिर संदिग्ध मौत

Bihar News: गोपालगंज में बैद्यनाथ धाम से जलाभिषेक कर लौट रहे उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी दो श्रद्धालुओं की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। दोनों ने थावे दुर्गा मंदिर में दर्शन-पूजन किया था। डॉक्टरों ने प्रारंभिक लक्षणों के आधार पर हार्ट अटैक की आशंका जताई है। परिजन पोस्टमार्टम से इनकार कर शव लेकर कुशीनगर रवाना हो गए।
  और पढ़ें
09:44 AM, 27-Aug-2026

बिहार: अर्धनग्न हालत में 17 साल की लड़की का शव मिला; यौन अपराध के बाद हत्या या डूबकर मौत, जांच जारी

Bihar News: बेगूसराय की बाया नदी में करीब 17 वर्षीय अज्ञात किशोरी का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। गले और शरीर पर संदिग्ध निशान मिले हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की असली वजह और यौन हिंसा या हत्या की पुष्टि पोस्टमार्टम व फोरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी।
  और पढ़ें
08:30 AM, 27-Aug-2026

बिहार : वीआईपी स्टे होम से आठ महिलाओं के साथ सात युवक हिरासत में, देह व्यापार की सूचना निकली सच

भोजपुर में स्टे होम की आड़ में घिनौना काम एक होटल में किया जा रहा था। पुलिस को जब सूचना मिली तो एसपी ने फौरन एक विशेष टीम का गठन किया और छापेमारी का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची तो दंग रह गई। आइए जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
08:12 AM, 27-Aug-2026

दर्द से राहत: बिहार के इस सरकारी अस्पताल में सात नई मशीनें; सदर अस्पताल में पहली बार फिजियो के ऐसे यंत्र दिए

Bihar News: बिहारशरीफ सदर अस्पताल के फिजियोथेरेपी वार्ड में सात अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। लेजर, टेकार, शॉकवेव समेत इन मशीनों से जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द का उपचार किया जा रहा है। रोजाना करीब 60 मरीज इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed