Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 27 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a8fa149d189abbeea089d53","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-08-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 27 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:12 PM, 27-Aug-2026
बिहार: राखी पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा तोहफा, बिहार में महिला विश्वविद्यालय बनेगा; पीएम सूर्य घर किसे?
Women University: पिंक टॉयलेट, पिंक बूथ के बाद अब बिहार में बड़ा प्रयोग होने जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राखी के एक दिन पहले गुरुवार को बड़ा एलान किया। बिहार में महिला विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। और पढ़ें04:01 PM, 27-Aug-2026
नेपाल त्रासदी के बाद बिहार में अलर्ट: CM सम्राट चौधरी ने सोनपुर से वाल्मीकिनगर तक किया गंडक का हवाई सर्वेक्षण
नेपाल में बाढ़ के बाद बिहार में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोनपुर से वाल्मीकिनगर तक हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने वाल्मीकिनगर बैराज का निरीक्षण कर अधिकारियों से जलस्राव और बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। और पढ़ें
विज्ञापन
03:37 PM, 27-Aug-2026
सड़क हादसा: औरंगाबाद में पर्यटक बस अनियंत्रित होकर पलटी, 15 से अधिक घायल; चालक को झपकी आने की आशंका
औरंगाबाद के बारूण थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर बुधवार देर रात पर्यटक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक पर्यटक घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने से हादसा होने की आशंका है। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। और पढ़ें02:15 PM, 27-Aug-2026
शिक्षा मंत्री के घर पहुंचे अभ्यर्थी: TRE अभ्यर्थियों ने वैकेंसी बढ़ाने की मांग की, मिथिलेश तिवारी ने क्या कहा?
BPSC TRE 4: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने अभ्यर्थियों से वादा किया कि जब तक परीक्षा की तिथि जारी नहीं होती है, तब तक वैकेंसी आती रहेगी। आपलोग निश्चिंत रहिए कि सरकार संवाद के लिए हमेशा तैयार है। आपकी मांगों को देखते हुए आज फिर से अधिकारियों से बात करेंगे। आप लोग और पढ़ें02:06 PM, 27-Aug-2026
बिहार: मुंगेर में गंगा का रौद्र रूप! कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, कुतलुपुर में कटावरोधी काम शुरू
Bihar Flood Update: मुंगेर में गंगा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का संकट गहराने लगा है। कई गांवों और निचले इलाकों में पानी फैल गया है, जबकि कुतलुपुर के बाबू राम सिंह टोला में तेज कटाव को देखते हुए प्रशासन ने कटावरोधी कार्य शुरू कराया है। गंगा चेतावनी स्तर से 49 सेंटीमीटर ऊपर है, हालांकि अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही है।और पढ़ें
12:50 PM, 27-Aug-2026
समस्तीपुर: डीसीएलआर के सरकारी आवास पर निगरानी की दबिश, सुबह-सवेरे पहुंची टीम; पूरे परिसर में सघन तलाशी
Bihar News: समस्तीपुर के रोसड़ा में निगरानी विभाग की विशेष टीम ने गुरुवार सुबह डीसीएलआर कंचन कुमारी झा के सरकारी आवास पर अचानक दबिश दी। टीम ने पूरे परिसर को घेरे में लेकर सघन तलाशी अभियान शुरू किया। कार्रवाई के कारण प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
11:57 AM, 27-Aug-2026
बिहार: स्वाइन फ्लू की दस्तक से राज्य में चिंता, पटना में मिले दो मरीज; अस्पतालों में तैयारी अभी भी अधूरी
Bihar News: दिल्ली में स्वाइन फ्लू अलर्ट के बीच बिहार के अस्पतालों में अभी आइसोलेशन वार्ड और एंटी वायरल दवाओं की व्यवस्था नहीं है। हाल ही में पटना में दो मरीज मिले हैं। जानिए क्या है बिहार के सरकारी अस्पताल की तैयारी... और पढ़ें10:57 AM, 27-Aug-2026
बिहार: गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा, फिलहाल बड़ा खतरा टला; अगले 48 घंटे अहम, लगातार हो रही निगरानी
Bihar Flood Alert: नेपाल में आई बाढ़ के बाद बिहार में जारी अलर्ट के बीच मुजफ्फरपुर में गंडक नदी के जलस्तर पर प्रशासन लगातार नजर रख रहा है। वाल्मीकिनगर गंडक बराज से पानी के डिस्चार्ज में रात के बाद कमी आई है। रेवा घाट पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। हालांकि अगले 48 घंटे संवेदनशील माने जा रहे हैं और तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी व रात्रि पेट्रोलिंग जारी है।और पढ़ें
10:56 AM, 27-Aug-2026
Bihar: ग्लेशियर त्रासदी, बाढ़ और छात्र आंदोलन पर श्याम रजक का बड़ा बयान
Bihar: ग्लेशियर त्रासदी, बाढ़ और छात्र आंदोलन पर श्याम रजक का बड़ा बयान और पढ़ें10:33 AM, 27-Aug-2026
सावन 2026: यूपी के दो कांवरियों की बिहार में मौत; देवघर से लौटते समय थावे मंदिर में की पूजा, फिर संदिग्ध मौत
Bihar News: गोपालगंज में बैद्यनाथ धाम से जलाभिषेक कर लौट रहे उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी दो श्रद्धालुओं की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। दोनों ने थावे दुर्गा मंदिर में दर्शन-पूजन किया था। डॉक्टरों ने प्रारंभिक लक्षणों के आधार पर हार्ट अटैक की आशंका जताई है। परिजन पोस्टमार्टम से इनकार कर शव लेकर कुशीनगर रवाना हो गए।और पढ़ें