फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:00 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 2 September 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

11:09 AM, 02-Sep-2026

बिहार: बूढ़ी गंडक में लापता बीए छात्र का शव बरामद, पुल पर मिली थी चप्पल; मौत की वजह पर परिजनों का अलग दावा

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में लापता 21 वर्षीय बीए छात्र अजय कुमार का शव बुधवार सुबह राजा पुनास इलाके में बूढ़ी गंडक नदी से बरामद किया गया। अजय नजीरपुर निवासी बेनी पासवान का पुत्र था। परिजनों के अनुसार, वह पिछले दो-तीन दिनों से बीमार और परेशान चल रहा था और बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। और पढ़ें
09:58 AM, 02-Sep-2026

बिहार न्यूज: गंगा फिर उफान पर, 38.56 मीटर पहुंचा जलस्तर; कटाव से 30 से अधिक मकानों पर खतरा

मुंगेर में चार दिनों की राहत के बाद गंगा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। बुधवार सुबह छह बजे से बढ़ोतरी दर्ज होने के बाद जलस्तर 38.56 मीटर पहुंच गया, जो चेतावनी स्तर 38.33 मीटर से 23 सेंटीमीटर ऊपर है। और पढ़ें
विज्ञापन
09:43 AM, 02-Sep-2026

गुरपा-गुझंडी घाटी में रेलवे ट्रैक पर गिरा पहाड़ का मलबा: चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; कई ट्रेनें प्रभावित

गया-कोडरमा रेलखंड की गुरपा-गुझंडी घाटी में तेज बारिश के कारण पहाड़ का एक हिस्सा टूटकर रेलवे ट्रैक पर गिर गया। इसी दौरान वहां से गुजर रही मालगाड़ी के चालक ने मलबा देखकर तुरंत ट्रेन रोक दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। और पढ़ें
09:29 AM, 02-Sep-2026

बिहार का मौसम: आज कई जिलों में अलर्ट, पटना में सुबह से हो रही बारिश; गंगा कहां खतरे के निशान के ऊपर बह रही?

पटना समेत कई जिलों में पिछले 24 घंटे से रुक रुक कर बारिश हो रही है। कई जगहों पर जलजमाव हो गया है। गंगा भी उफान पर है। इस सप्ताह बारिश की स्थिति ऐसी ही रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। आइए जानते हैं मौसम का हाल... और पढ़ें
08:36 AM, 02-Sep-2026

इंडियन रेलवे: राजेंद्र पुल पर 14 दिन का मेगा ब्लॉक, 47 ट्रेनें रद्द; सैकड़ों का बदलेगा रूट

गंगा पर बने नए राजेंद्र रेल पुल को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए मोकामा में 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक प्री-एनआई और एनआई कार्य होगा। इस दौरान 47 ट्रेनें रद्द रहेंगी, 384 ट्रेनों का मार्ग बदला जाएगा, 56 ट्रेनों का आंशिक समापन और 67 ट्रेनों का आंशिक प्रारंभ किया जाएगा। और पढ़ें
07:56 AM, 02-Sep-2026

बिहार: चार युवकों की शराब में जहर था; पुलिस ने बताया- किसने-क्यों मिलाया विष? पांचवें शख्स लाली पर आरोप

Bihar News: पटना में चार युवकों की मौत जहरीली शराब नहीं हुई, बल्कि साजिशन जहर दिया गया- 'अमर उजाला' ने पहले ही बताया था। अब सामने वही बात आ रही है, लेकिन केस की गवाही नहीं बल्कि प्रेम प्रसंग का एंगल पुलिस ने सामने रखा है। इसका विरोध भी हो रहा। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:52 AM, 02-Sep-2026

बिहार: पहले अस्पताल से लौटाया, फिर गर्भ में बच्चे की मौत का खुलासा; अब जांच के घेरे में स्वास्थ्य व्यवस्था

बेगूसराय के बखरी अनुमंडल के डरहा इलाके में गर्भवती महिला संजना को प्रसव पीड़ा के दौरान पहले बखरी पीएचसी ले जाया गया, जहां परिजनों के मुताबिक पर्याप्त जांच के बिना उसे वापस घर भेज दिया गया। कई घंटे दर्द से परेशान रहने के बाद उसे रात में दोबारा अस्पताल लाया गया। और पढ़ें
07:43 AM, 02-Sep-2026

बिहार: प्रतियोगी परीक्षाओं में सुधार के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश होंगे अध्यक्ष

Bihar Exam: लंबे समय तक बिहार में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर आंदोलन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए काम खबर है। सीएम सम्राट चौधरी सरकार ने उनकी मांगों की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। आइए जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
06:18 AM, 02-Sep-2026

नेपाल त्रासदी: बिहार धार्मिक न्यास पर्षद ने पड़ोसी देश की मदद पर क्या कहा? रणवीर नंदन बोले- भारत संकटमोचक

Nepal Tragedy : बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद ने नेपाल में बाढ़ से हुई त्रासदी पर भारत के रुख को 'संकटमोचक" बताया है। पर्षद अध्यक्ष प्रो. रणवीर नंदन  ने भारत के प्रयासों पर पीएम मोदी की सराहना की है। और पढ़ें
06:01 AM, 02-Sep-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

नालंदा के रग्बी खिलाड़ी बजरंगी कुमार का भारतीय अंडर-18 रग्बी टीम में चयन हुआ है। वह 5-6 सितंबर 2026 को चीन में होने वाली एशियन अंडर-18 रग्बी चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। बिहार से बजरंगी समेत चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद बजरंगी ने मेहनत और प्रशिक्षण के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। और पढ़ें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed