12:25 PM, 03-Sep-2026
बिहार में बाढ़ की स्थिति : कहां डूब रहे घर, कट रही जमीन, छा गया अंधेरा? बाढ़ का पानी ढा रहा कहर
Bihar Flood Situation : हिमनद के कारण आई नेपाल बाढ़ का प्रभाव अब वैसा नहीं, लेकिन पड़ोसी देश और आसपास के राज्यों में लगातार बारिश के कारण बिहार की नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। कहीं रोज घर-मकान डूब रहे, तो कहीं अंधेरा छा गया। पढ़ें अपडेट।
और पढ़ें
11:52 AM, 03-Sep-2026
बिहार न्यूज: यू-ट्यूबर की गिरफ्तारी पड़ी भारी? वैशाली में थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिस अधिकारी निलंबित
वैशाली के हरलोचनपुर थाना क्षेत्र में अनुसंधान के दौरान गंभीर प्रक्रियात्मक त्रुटियां और कर्तव्य में लापरवाही पाए जाने पर एसपी शुभांक मिश्रा ने थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव समेत तीन पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
और पढ़ें
11:03 AM, 03-Sep-2026
बिहार: गंगा का रौद्र रूप: मुंगेर में कहां तेज है कटाव? आबादी से महज 60 फीट दूर पहुंची नदी
मुंगेर के गंगा पार दियारा क्षेत्र स्थित जाफरनगर पंचायत में गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ कटाव तेज हो गया है। वार्ड 4 और 5 में नदी अब आबादी से महज करीब 60 फीट दूर रह गई है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है और लोग जरूरी सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जाने लगे हैं।
और पढ़ें
10:27 AM, 03-Sep-2026
बिहार: बच्चों में जगाई वैज्ञानिक सोच, अब राज्य करेगा सम्मान... बेगूसराय की प्रभा कुमारी को शिक्षक पुरस्कार
बेगूसराय के डंडारी प्रखंड स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कटहरमाला की विज्ञान शिक्षिका प्रभा कुमारी का चयन राजकीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए हुआ है। बिहार के 38 शिक्षक-शिक्षिकाओं की चयन सूची में उनका नाम 37वें स्थान पर है। शिक्षक दिवस के राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उन्हें सम्मानित करेंगे।
और पढ़ें
09:31 AM, 03-Sep-2026
बिहार न्यूज: ऑपरेशन सिंदूर में देश के लिए डटा था बेगूसराय का लाल, कश्मीर में बीएसएफ जवान मनीष सिंह की मौत
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद बीएसएफ जवान मनीष कुमार सिंह का बुधवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। वह करीब दो दिन से वेंटिलेटर पर थे। मनीष बेगूसराय के रतनपुर के रहने वाले थे।
और पढ़ें
09:11 AM, 03-Sep-2026
बिहार न्यूज: वेणुवन पार्क का बदलेगा अंदाज, 12 एडवेंचर एक्टिविटीज और नए आकर्षण खींचेंगे पर्यटकों को
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक वेणुवन पार्क को पर्यटकों के लिए और आकर्षक बनाने की तैयारी अंतिम चरण में है। आगामी 20 सितंबर से पार्क परिसर में 12 तरह की साहसिक गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। मुख्यमंत्री द्वारा इन नई सुविधाओं का उद्घाटन किए जाने की भी संभावना है।
और पढ़ें
08:35 AM, 03-Sep-2026
बिहार: बाबा गरीबनाथ धाम का बदलेगा रूप! 10.81 करोड़ की परियोजनाओं का टेंडर जारी, मुजफ्फरपुर को मिलेगी नई पहचान
बिहार में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बाबा गरीबनाथ धाम कॉरिडोर और रजला माता मंदिर के विकास की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने दोनों परियोजनाओं के लिए कुल 10.81 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है।
और पढ़ें
07:51 AM, 03-Sep-2026
बिहार: पहले प्यार, फिर मंदिर में शादी का दावा... अब साथ रखने से इनकार, दारोगा पर युवती ने लगाए सनसनीखेज आरोप
मुंगेर की 22 वर्षीय युवती ने जमुई के चंद्रदीप थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर पर फेसबुक के जरिए दोस्ती, मंदिर में शादी करने और कई महीनों तक साथ रखने के बाद इनकार करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
और पढ़ें
07:43 AM, 03-Sep-2026
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
सारण जिले के छपरा सदर अस्पताल में पहली बार 65 वर्षीय भारत राम का सफल हिप रिप्लेसमेंट किया गया। अमनौर निवासी भारत राम कूल्हे की गंभीर चोट और फ्रैक्चर नेक ऑफ फीमर की समस्या के बाद अस्पताल पहुंचे थे।
और पढ़ें