फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Condition of Kanpur Lucknow Expressway worsens soil caves in at four more locations

उन्नाव: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सूरत बिगड़ी, चार और जगहों पर धंसी मिट्टी, कंपनी ने आनन-फानन कराई मरम्मत

Thu, 03 Sep 2026 12:33 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 03 Sep 2026 12:33 PM IST
सार

Unnao News: लगातार हो रही बारिश के कारण कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर निर्माण कार्यों की पोल खुल गई है। बुधवार को कानपुर-लखनऊ लेन पर तीन और लखनऊ-कानपुर लेन पर एक स्थान पर मिट्टी धंस गई, जिससे कई जगहों पर सड़क में बड़े रेन कट और व्हील ट्रैक बन गए।

विज्ञापन
Unnao Condition of Kanpur Lucknow Expressway worsens soil caves in at four more locations
किमी संख्या 64.5 कोरारी रेलवे अंडरपास के स्लैब के पास दबी पर एप्रोच रोड की जाती मरम्मत - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले में कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के निर्माण में हुई अनियमितता से सड़क रोज कई जगह और दब रही है। बुधवार को कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर तीन और लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन पर एक स्थान पर बारिश के पानी से मिट्टी धंस गई।

विज्ञापन

वहीं, बारिश होने से दो स्थानों दोनों लेन पर तीन जगह सड़क में नाली (व्हील ट्रैक) में भर रहे पानी से लोगों को परेशानी हुई।  कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर किलोमीटर संख्या 59 से 59.3 कोरारी गांव के पास तीन सौ मीटर में दो जगहें बनी नाली में बारिश के दौरान पानी भरने से वाहन चालकों को परेशानी हुई।

विज्ञापन

कोरारी टोल से पहले सड़क पर पानी भरा नजर आया
किलोमीटर संख्या 55.4 और 56 के बीच अड़ेरुवा गांव के पास भी दो जगह सड़क में पानी भरने की समस्या नजर आई। वहीं, लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन में भी किलोमीटर संख्या 58.3 और कोरारी टोल से एक किमी पहले सड़क पर पानी भरा नजर आया। यहां से निकलते समय तेज रफ्तार वाहनों की रफ्तार पानी से निकलने के दौरान खिंचाव से परेशानी हुई।

बारिश की वजह से बड़ा रेन कट हो गया
किलोमीटर संख्या 64.5 कोरारी रेलवे पुल के अंडरपास के लखनऊ से कानपुर लेन पर सड़क और पुल के बीच करीब दो फीट सड़क दब गई। निर्माण एजेंसी पीएनसी के कर्मचारी मरम्मत कराते नजर आए। आटा गांव के सामने लखनऊ से कानपुर लेन पर बारिश की वजह से बड़ा रेन कट हो गया। यहां भी कंक्रीट भरकर मरम्मत की गई।

विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे की नाली में आई दरार
मेरठ से प्रयागराज तक बने गंगा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 421 पर बनी नाली में ढाली गई आरसीसी में बुधवार को पांच मीटर लंबी दरार आ गई। इससे नाली के बह जाने का खतरा बढ़ गया। पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर के मैनेजर आरएस मिश्रा ने बताया कि भारी बारिश के कारण एक्सप्रेसवे पर टोल के पास क्षतिग्रस्त हुई सड़क की मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है।

कोई भी एक्सप्रेसवे हो, पहली बारिश में इस तरह की समस्याएं आती हैं। पूरे एक्सप्रेसवे की कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है। जहां पर थोड़ी भी समस्या नजर आती है। फील्ड में काम कर रहीं 10 मोबाइल टीमों को मैसेज देकर अधिकतम एक घंटे में मरम्मत करा दी जाती है। यह प्रक्रिया दिन-रात चल रही है। एक्सप्रेसवे के रखरखाव की जिम्मेदारी अगले 15 साल तक की है, जहां पर जो भी समस्या होगी उसे तत्काल ठीक कराया जाएगा।  -विजय एस कुंडू, मैनेजर पीएनसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed