Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a9e1abac27396a7f60a7053","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-09-07","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
01:20 PM, 07-Sep-2026
बिहार में बाढ़ का कहर जारी: 20 लाख से अधिक लोग चपेट में, शहर में भी घुसा पानी, जानिए कहां-कहां लोग हैं बेहाल
Bihar Flood News: बिहार में बाढ़ की स्थिति विकराल होती जा रही है। हर दिन नदियों का जलस्तर एक नया रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। कई जगह गंगा लाल निशान के पार बह रही है। दियारा इलाका तो पूरी तरह जलमग्न हो ही गया था। अब बाढ़ का पानी शहरी इलाकों में भी दस्तक दे चुका है। लोगों का हाल बेहाल है। आइये जानते हैं कहां-क्या स्थिति है? और पढ़ें01:15 PM, 07-Sep-2026
बिहार: वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी, मृतकों के आश्रितों को सौंपे मुआवजा चेक
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित वैशाली और सारण जिलों का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यों का जमीनी निरीक्षण किया। हाजीपुर में पुराने टोल प्लाजा के पास राहत शिविर पहुंचकर उन्होंने सामुदायिक किचन और आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाएं देखीं तथा बच्चों से मुलाकात की। और पढ़ें
विज्ञापन
12:51 PM, 07-Sep-2026
पटना के दियारा में बाढ़ का कहर: मकान गिरने से छह लोग दबे, अस्पताल में चल रहा इलाज; तेज धार में बहा अधेड़
पटना के मनेर के दियारा इलाके में बाढ़ ने हालात बिगाड़ दिए हैं। बाढ़ के पानी से घिरे एक पक्का मकान अचानक भराभरा कर गिर गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसी बीच दुधैला गांव में राशन लेने निकला 54 वर्षीय अधेड़ तेज धार में बहकर लापता हो गया। पूरी खबर पढ़ें... और पढ़ें12:15 PM, 07-Sep-2026
आओ प्रेरित करें बिहार : IPS विकास वैभव के बुलावे पर मंत्री-विधायक भी पहुंचे गोवा; बिहार को लेकर क्या हुई बात?
गोवा के वास्को द गामा स्थित रवींद्र भवन में ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ की ओर से ‘विकसित बिहार-विकसित भारत 2047’ विषय पर बिहार विकास सम्मेलन 2026 का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भारत और विदेशों से 500 से अधिक नीति निर्माता, उद्यमी, पेशेवर, शिक्षाविद, पत्रकार, सामाजिक नेता और बिहारी प्रवासी शामिल हुए। और पढ़ें12:07 PM, 07-Sep-2026
वामदलों ने GENZ को किया एकजुट: दीपंकर-नेहा ने NDA सरकार पर बोला हमला; BPSC 70वीं और दरोगा भर्ती पर मांगा जवाब
पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आइसा और आरवाईए के ‘GENZ Rising’ कार्यक्रम में छात्र-युवाओं ने शिक्षा, रोजगार, परीक्षा व्यवस्था, लोकतांत्रिक अधिकार, सामाजिक न्याय और पुलिस दमन जैसे मुद्दे उठाए। और पढ़ें11:03 AM, 07-Sep-2026
मैं मायके नहीं जाऊंगी : शादी के एक साल बाद ससुराल की दहलीज पर यह आंदोलन क्यों? बिहार की रोचक खबर
कैमूर के मोहनियां में शादी के बाद मायके गई नवविवाहिता निधि सिंह के ससुराल वालों द्वारा उसे वापस नहीं बुलाने का मामला सामने आया है। काफी इंतजार के बाद निधि अपने परिजनों के साथ ससुराल पहुंचीं, लेकिन आरोप है कि ससुराल वालों ने दरवाजा बंद कर दिया। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
10:47 AM, 07-Sep-2026
बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या; दुकान चलाने वाले दंपति को सोयी अवस्था में मार डाला
रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनरसिया गांव में बीती रात घर की छत पर सो रहे दंपति की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय ननकी देवी और 45 वर्षीय मणि भूषण कुमार के रूप में हुई है। और पढ़ें09:50 AM, 07-Sep-2026
जीतन राम मांझी की हालत में सुधार: एम्स से आईसीयू से बाहर लाने की तैयारी, सलाहकार ने मेदांता पर उठाए सवाल
केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी की रविवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। सांस लेने में परेशानी और तेज बुखार के बाद उन्हें नई दिल्ली स्थित एम्स के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया। और पढ़ें09:16 AM, 07-Sep-2026
बिहार न्यूज: गंगा के सैलाब में डूबी आखिरी विदाई की राह, सिमरिया में शवयात्राओं को बदलना पड़ा रास्ता
बेगूसराय के सिमरिया इलाके में गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बिंदटोली और मल्हीपुर बिंद टोली के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है, जबकि मल्हीपुर दक्षिण पंचायत के आठ वार्ड प्रभावित हैं। श्मशान घाट जाने वाली मुख्य सड़क डूबने के कारण शवयात्राओं को रामघाट की ओर रास्ता बदलना पड़ रहा है। और पढ़ें08:56 AM, 07-Sep-2026