Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 29 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6abb22c8c46619ccf00ad1c4","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-09-29","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 29 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
04:55 PM, 29-Sep-2026
बिहार: सरकारी नौकरी के लिए मची होड़ के बीच बीपीएससी का हैरान करने वाला मामला, 218 पदों पर शून्य आवेदन
बिहार में सरकारी नौकरी के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आने के बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। BPSC को राजकीय पॉलिटेक्निक और महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभागाध्यक्ष के 218 पदों पर भर्ती के लिए दोबारा आवेदन मंगाने के बाद भी एक भी आवेदन नहीं मिला। इसके बाद आयोग ने संबंधित अधियाचन विभाग को वापस कर दिया। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें04:06 PM, 29-Sep-2026
बिहार: स्कूल परिसर में छात्रा से छेड़छाड़, विरोध किया तो मनचले ने की मारपीट; पुलिस तलाश में जुटी
वैशाली के महनार थाना क्षेत्र के लावापुर नारायण स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में बाहरी युवक ने दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। घटना के बाद आरोपी फरार है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। और पढ़ें
विज्ञापन
03:50 PM, 29-Sep-2026
शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026: बीपीएससी TRE 4 में 832 पद बढ़ाए, माध्यमिक-उच्च माध्यमिक स्कूल में कितनी सीटें बढ़ीं
कई विषयों में पदों बढ़ाने की मांग कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है। शिक्षा विभाग की ओर से मिली अधियाचना के बाद अब बीपीएससी आज कई विषयों ने पदों की संख्या बढ़ा दी है। यानी अब शिक्षक के कुल 33220 पदों पर नियुक्ति होगी। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें03:41 PM, 29-Sep-2026
बिहार: हर्ष फायरिंग केस में भाजपा विधायक राजू सिंह को झटका, दोषसिद्धि पर रोक से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार
दिल्ली को चर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बीजेपी के साहेबगंज से विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने दिया बड़ा झटका;दोषसिद्धि पर तुरंत रोक लगाने से हाई कोर्ट का इंकार कर दिया।इसके साथ ही पीड़ित पक्ष को अपनी बात रखने के लिए निर्देश दिए हैं। और पढ़ें03:08 PM, 29-Sep-2026
बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से 22 साल के युवक की मौत, गर्भवती पत्नी की इसी माह होनी थी डिलीवरी
मुजफ्फरपुर के गरहां थाना क्षेत्र में एनएच-57 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 22 वर्षीय विशाल कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी गुड्डू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। और पढ़ें01:37 PM, 29-Sep-2026
विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने जदयू छोड़ किसी सहयोगी को नहीं दी सीट; चारों सीटों के प्रत्याशी घोषित, नाम जानिए
Bihar Election: बिहार विधान परिषद की चार सीटों पर जनता दल यूनाइटेड ने पहले प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी। अब शेष चार सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। नाम चौंकाने वाले नहीं हैं। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
01:30 PM, 29-Sep-2026
खुशखबरी: बीपीएससी टीआरई-4 में बढ़ी रिक्तियों की संख्या, 900 से अधिक नए पद जोड़े गए, कितनी हैं अब कुल वैकेंसी?
BPSC TRE 4 Vacancy: बीपीएससी ने शिक्षक भर्ती परीक्षा टीआरई-4.0 को लेकर नया जरूरी अपडेट दिया है। 32,388 पदों वाली भर्ती में माध्यमिक के 493 और उच्च माध्यमिक के 439 शिक्षक पद भी शामिल किए गए हैं। आयोग ने विज्ञापन से जुड़ी जानकारी स्पष्ट की है।और पढ़ें
01:26 PM, 29-Sep-2026
बीपीएससी टीआरई 4: शिक्षक अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री के आवास का किया घेराव, अब मांग को लेकर कर रहे प्रदर्शन
पटना में एक ओर परिचारी अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं, वहीं शिक्षक अभ्यर्थी सीधे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के ही आवास पर पहुंच गए। यहां पर अपनी मांगों को लेकर शिक्षक अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं। इनका कहना है कि पिछले कई दिनों से हमलोग मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार हमलोगों की बात नहीं सुन रही है। और पढ़ें01:19 PM, 29-Sep-2026
बिहार में गंडक नदी का कहर: तड़के तीन बजे रिंग बांध टूटा, तीन दर्जन गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
पूर्वी चंपारण के अरेराज प्रखंड में गंडक नदी के दबाव के बीच मंगलवार तड़के करीब तीन बजे सरेया पंचायत के पांडेय टोला के पास रिंग बांध टूट गया। बांध टूटते ही पानी तेजी से आसपास के गांवों और खेतों में फैल गया। करीब तीन दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में बताए जा रहे हैं, जबकि सैकड़ों एकड़ में लगी फसल डूब गई है। और पढ़ें12:52 PM, 29-Sep-2026