Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 1 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6abdc5cf127fa9bdb909d533","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-10-01","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 1 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
01:48 PM, 01-Oct-2026
राजस्थान: शादी के दबाव में प्रेमिका की हत्या, प्रेमी समेत एक ही परिवार के चार सदस्यों को उम्रकैद
टोंक की विशेष एससी/एसटी अदालत ने प्रेमिका की हत्या के मामले में प्रेमी समेत एक ही परिवार के चार सदस्यों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने मुख्य आरोपी प्रधान, उसकी मां संजना, भाई सवाई राम और बहन सुशीला को दोषी माना। युवती की हत्या जहरीला रसायन पिलाकर की गई थी और बाद में परिजनों को सांप के काटने की झूठी कहानी बताई गई थी। और पढ़ें01:42 PM, 01-Oct-2026
बिहार: राहत मिली ही थी कि फिर लौट आई बाढ़, स्कूलों में घुसा पानी; बुआई पर भी संकट
समस्तीपुर के दियारा क्षेत्र में गंगा का जलस्तर फिर बढ़ने से मोहिउद्दीननगर, मोहनपुर और विद्यापतिनगर प्रखंडों में बाढ़ का खतरा लौट आया है। नदी खतरे के निशान से करीब एक मीटर ऊपर बह रही है। चार स्कूलों में दोबारा पानी घुसने से पढ़ाई प्रभावित हुई है, वहीं खेतों में पानी पहुंचने से रबी की बुआई पर भी संकट मंडराने लगा है।और पढ़ें
विज्ञापन
01:06 PM, 01-Oct-2026
बिहार में बड़ा हादसा: बच्चों को पढ़ाते समय भरभराकर गिरा छत का प्लास्टर, युवती समेत कई घायल
मुजफ्फरपुर में एक सामुदायिक भवन के बरामदे की छत का प्लास्टर अचानक गिर गया। हादसे के समय वहां एक युवती बच्चों को पढ़ा रही थी। प्लास्टर की चपेट में आने से युवती समेत करीब आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।और पढ़ें
12:56 PM, 01-Oct-2026
बिहार: छठ पर रेलवे का ‘क्राउड कंट्रोल प्लान’, समस्तीपुर समेत 13 स्टेशनों पर बनेंगे होल्डिंग एरिया
छठ महापर्व पर यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए समस्तीपुर रेल मंडल 13 प्रमुख स्टेशनों पर करीब 50 लाख रुपये की लागत से अस्थायी होल्डिंग एरिया तैयार करेगा। 88,650 वर्गफीट में बनने वाले इन क्षेत्रों में यात्रियों को पहले रोका जाएगा और ट्रेन आने तथा प्लेटफार्म पर जगह उपलब्ध होने के बाद चरणबद्ध तरीके से आगे भेजा जाएगा। व्यवस्था 16 से 25 नवंबर तक प्रभावी रखने की तैयारी है।और पढ़ें
11:29 AM, 01-Oct-2026
बिहार: गंडक-बागमती के बाद बूढ़ी गंडक उफान पर, चार दिन में तीन मीटर बढ़ा जलस्तर
मुजफ्फरपुर में गंडक और बागमती नदी के बाद अब बूढ़ी गंडक नदी के तेजी से बढ़ते जलस्तर ने चिंता बढ़ा दी है। पिछले चार दिनों में नदी का जलस्तर करीब तीन मीटर बढ़ा है और निचले इलाकों में पानी तेजी से पहुंचने लगा है। सिकंदरपुर के सीढ़ी घाट तक बूढ़ी गंडक का पानी पहुंच गया है। जिला प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए राहत-बचाव और निगरानी बढ़ा दी है।और पढ़ें
10:48 AM, 01-Oct-2026
बिहार: शराब लदे ट्रक को रिश्वत लेकर छोड़ने का आरोप, एसआई समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित
वैशाली में शराब से लदे 18 चक्के के ट्रक और उसमें सवार लोगों को कथित तौर पर रिश्वत लेकर छोड़ने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुजफ्फरपुर के तुर्की थाने में वर्ष 2024 में हुई इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के बाद तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
10:18 AM, 01-Oct-2026
बिहार: बाढ़ के पानी में बहकर गांव पहुंचे हिरण के तीन बच्चे, ग्रामीणों ने पकड़ा; वन विभाग ने किया रेस्क्यू
मुजफ्फरपुर के पारू प्रखंड में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच बाढ़ के पानी में बहकर हिरण के चार बच्चे आबादी वाले इलाकों में पहुंच गए। ग्यासपुर पंचायत में डाकघर के पास पानी में तैर रहे तीन हिरण के बच्चों को ग्रामीणों ने पकड़कर वन विभाग को सूचना दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों का सुरक्षित रेस्क्यू किया। वन विभाग के अनुसार, सभी हिरण के बच्चे सुरक्षित हैं, हालांकि लगातार पानी में बहने के कारण उन्हें मामूली चोटें आई हैं।और पढ़ें
10:09 AM, 01-Oct-2026
बिहार में बाढ़ का कहर: गंडक-बागमती-कोसी उफनाई, दो लाख लोग परेशान; कई जगह तटबंध टूटे; जानिए कहां-क्या हाल है?
Bihar Flood Situation : गंडक और कोसी समेत कुछ नदियां फिर से उफना गई है। इससे दो लाख से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बिहार के छह जिले बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। पटना और बेगूसराय में भी गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा हैं। बाढ़ में घिरे लोगों का हाल बेहाल है। प्रशासन की ओर से लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है। आइये जानते हैं कहां-क्या हाल है?और पढ़ें
08:59 AM, 01-Oct-2026
गयाजी: पितृपक्ष मेले में 16 वेदी पर उमड़ी आस्था, जानिए यहां पिंडदान और गजकर्ण तर्पण का महत्व
गयाजी पितृपक्ष मेले के सातवें दिन और गया श्राद्ध के छठे दिन विष्णुपद मंदिर परिसर स्थित 16 वेदी मंडप श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। आश्विन कृष्ण षष्ठी के अवसर पर देश-विदेश से आए हजारों पिंडदानी यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पिंडदान और तर्पण कर रहे हैं। धार्मिक मान्यता है कि 16 वेदियों पर विधि-विधान से पिंडदान करने और दूध से गजकर्ण तर्पण करने से पितरों को मोक्ष तथा विष्णुलोक की प्राप्ति होती है। और पढ़ें08:02 AM, 01-Oct-2026