01:26 PM, 20-Oct-2026
बिहार: जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, हार्ट अटैक के बाद मेदांता के आईसीयू में भर्ती
बिहार में जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार को सीवान में पूजा के दौरान दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उन्हें पटना लाकर मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
और पढ़ें
01:08 PM, 20-Oct-2026
बिहार: गया में दारोगा के दोनों बेटों को मारी गोली, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
गया के मानपुर में गोलीबारी में मोतिहारी में तैनात दारोगा सुधांशु शेखर उर्फ पिंटू सिंह के दो बेटों को गोली मार दी गई। छोटे बेटे रानू सिंह (30) की मौत हो गई, जबकि बड़े बेटे मोनू सिंह (32) की हालत गंभीर है। परिजनों के अनुसार, विवाद के बाद दोनों भाइयों को फोन कर बुलाया गया था। पुलिस ने मौके से खोखे बरामद कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें
09:50 AM, 20-Oct-2026
बिहार: कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में पिता-पुत्र की मौत, मुजफ्फरपुर पहुंचते ही शव देखकर बिलख पड़ा परिवार
कोलकाता के चोरबागान इलाके में दुर्गा पूजा के दौरान हुई भगदड़ में मुजफ्फरपुर निवासी 38 वर्षीय अभिषेक कुमार श्रीवास्तव और उनके बेटे आयुष की मौत हो गई। हादसे में अभिषेक की पत्नी निभा गंभीर रूप से घायल हुईं, जबकि परिचित राजेश कुमार श्रीवास्तव को भी चोटें आईं।
और पढ़ें
08:51 AM, 20-Oct-2026
बिहार: भोजपुर में दुर्गा पूजा के दौरान बहन के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
भोजपुर जिले के आरा स्थित इब्राहिमनगर में दुर्गा पूजा के अवसर पर बहन के घर आए 22 वर्षीय अभिषेक कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
और पढ़ें
08:00 AM, 20-Oct-2026
सारण: रावण वध कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा सख्त, राजेंद्र स्टेडियम में भीड़ प्रबंधन और यातायात पर रहेगा विशेष जोर
सारण के राजेंद्र स्टेडियम में होने वाले रावण वध कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीएम वैभव श्रीवास्तव और एसएसपी रौशन कुमार ने प्रतिनियुक्त अधिकारियों को समय पर ड्यूटी संभालने, यातायात सुचारु रखने और आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
और पढ़ें
06:39 AM, 20-Oct-2026
युवाओं के लिए काम की खबर: PMEGP पोर्टल कब खुलेगा? जीतन राम मांझी ने बताया आवेदन शुरू होने का पूरा अपडेट
बिहार में पहले से ही रोजगार और स्वरोजगार को लेकर चुनौतियां बनी हुई हैं। ऐसे में जिला उद्योग केंद्र से लेकर ऑनलाइन पोर्टल तक आवेदन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाने से युवाओं की परेशानी और बढ़ गई है। युवाओं की इस परेशानी को लेकर 'अमर उजाला' ने केंद्रीय मंत्री से बात की, आइये जानते हैं उन्होंने क्या अपडेट दिया?
और पढ़ें
05:53 AM, 20-Oct-2026
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार
Bihar News: बिहार के सरकारी विभागों में घूसखोरी अधिकारियों और कर्मचारियों के पकड़े जाने का सिलसिला लगातार जारी है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की नजर किन विभागों के अफसरों और कर्मचारियों पर है, बता रही है यह रिपोर्ट।
और पढ़ें