Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6ad6b65a722fcc81910fe633","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-10-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
02:48 PM, 20-Oct-2026
बिहार: प्रशांत किशोर और महागठबंधन पर संजय सरावगी का हमला, बोले- विधान परिषद की सभी सीटें जीतेगा एनडीए
बिहार विधान परिषद चुनाव में की सभी सीट एनडीए की जीत जनता ने तय किया,प्रशान्त किशोर को जनता जवाब देगी; विरोधियों का होगा सफाया,प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का बयान। विरोधी दल पर निशाना साधा कहा हार सुनिश्चित है इस बार भी इनका। और पढ़ें02:42 PM, 20-Oct-2026
बिहार: 90 फीट के रावण और 80 फीट के मेघनाथ का होगा दहन, 'लोकल फॉर वोकल' की पहल से स्थानीय कलाकारों को मिला मौका
शहर के राजेंद्र स्टेडियम में 90 फीट ऊंचे रावण और 80 फीट ऊंचे मेघनाथ के पुतलों का निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है। वहीं पीएम मोदी की ‘लोकल फॉर वोकल’ की ख्याल को रखते हुए विशालकाय पुतलों के निर्माण स्थानीय कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। और पढ़ें
विज्ञापन
02:35 PM, 20-Oct-2026
बिहार क्राइम: गोपालगंज में छह साल के बच्चे की हत्या, गंडक नहर में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी
गोपालगंज के श्रीपुर थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव में छह वर्षीय विवेक कुमार का शव सोमवार देर शाम हथुआ शाखा गंडक नहर से मिला। बच्चा दोपहर से लापता था। सिर कुचलकर हत्या की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें02:30 PM, 20-Oct-2026
बिहार: 59 साल से रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले बना रहे मोहम्मद जफर आलम, बोले- कलाकार का कोई धर्म नहीं होता
Ravana Dahan: गयाजी शहर के गांधी मैदान में मुस्लिम कलाकार मोहम्मद जफर आलम 59 वर्षों से रावण का पुतला बना रहे हैं। इस बार 60 फीट का रावण, 55 फीट के कुंभकर्ण-मेघनाथ बनेंगे। और पढ़ें01:56 PM, 20-Oct-2026
बिहार: गया में दारोगा के दोनों बेटों को मारी गोली, छोटे भाई की मौत, बड़ा की हालत गंभीर
बिहार: गया में दारोगा के दोनों बेटों को मारी गोली, छोटे भाई की मौत, बड़ा की हालत गंभीर और पढ़ें01:26 PM, 20-Oct-2026
बिहार: जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, हार्ट अटैक के बाद मेदांता के आईसीयू में भर्ती
बिहार में जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार को सीवान में पूजा के दौरान दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उन्हें पटना लाकर मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
01:08 PM, 20-Oct-2026
बिहार: गया में दारोगा के दोनों बेटों को मारी गोली, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
गया के मानपुर में गोलीबारी में मोतिहारी में तैनात दारोगा सुधांशु शेखर उर्फ पिंटू सिंह के दो बेटों को गोली मार दी गई। छोटे बेटे रानू सिंह (30) की मौत हो गई, जबकि बड़े बेटे मोनू सिंह (32) की हालत गंभीर है। परिजनों के अनुसार, विवाद के बाद दोनों भाइयों को फोन कर बुलाया गया था। पुलिस ने मौके से खोखे बरामद कर जांच शुरू कर दी है।और पढ़ें
09:50 AM, 20-Oct-2026
बिहार: कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में पिता-पुत्र की मौत, मुजफ्फरपुर पहुंचते ही शव देखकर बिलख पड़ा परिवार
कोलकाता के चोरबागान इलाके में दुर्गा पूजा के दौरान हुई भगदड़ में मुजफ्फरपुर निवासी 38 वर्षीय अभिषेक कुमार श्रीवास्तव और उनके बेटे आयुष की मौत हो गई। हादसे में अभिषेक की पत्नी निभा गंभीर रूप से घायल हुईं, जबकि परिचित राजेश कुमार श्रीवास्तव को भी चोटें आईं। और पढ़ें08:51 AM, 20-Oct-2026
बिहार: भोजपुर में दुर्गा पूजा के दौरान बहन के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
भोजपुर जिले के आरा स्थित इब्राहिमनगर में दुर्गा पूजा के अवसर पर बहन के घर आए 22 वर्षीय अभिषेक कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। और पढ़ें08:00 AM, 20-Oct-2026