फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bjp state pesident sanjay sarawagi attack on pk and oppostion party says nda will win all seats

बिहार: प्रशांत किशोर और महागठबंधन पर संजय सरावगी का हमला, बोले- विधान परिषद की सभी सीटें जीतेगा एनडीए

Tue, 20 Oct 2026 02:48 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 20 Oct 2026 02:48 PM IST
विज्ञापन
bjp state pesident sanjay sarawagi attack on pk and oppostion party says nda will win all seats
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रशांत किशोर और महागठबंधन पर निशाना साधते हुए बिहार विधान परिषद चुनाव में एनडीए की सभी सीटों पर जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता मजबूती से एनडीए के साथ खड़ी है। सरावगी भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व जिलाध्यक्ष रवींद्र प्रसाद सिंह के निधन पर उनके अंतिम दर्शन करने मुजफ्फरपुर पहुंचे थे। इस दौरान भाजपा के कई विधायक और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। संजय सरावगी ने कहा कि रवींद्र सिंह ने पार्टी को यहां सींचने का काम किया था। उनके आकस्मिक निधन से सभी स्तब्ध हैं।

चुनाव के समय ही विपक्ष को याद आता है एसआईआर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें काम और विकास से कोई लेना-देना नहीं है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर समेत कई राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, तो विपक्ष को एसआईआर और दूसरे मुद्दे याद आने लगे हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार विपक्ष की हार तय है। जनता जानती है कि देश में कौन काम कर रहा है और कौन केवल टिप्पणी करने में लगा है।

विज्ञापन


पढ़ें: किन विभागों के अफसरों-कर्मियों पर निगरानी की नजर? घूसखोरों के पकड़ाने का खतरा कहां, देखें ट्रेंड
विज्ञापन
विज्ञापन


विधान परिषद चुनाव में एनडीए की जीत का दावा
संजय सरावगी ने कहा कि एनडीए बिहार में एकजुट होकर मजबूती से चुनाव लड़ रहा है। वहीं, महागठबंधन पूरी तरह बिखरा हुआ है। उन्होंने कहा कि बिहार विधान परिषद की आठ सीटों में से चार पर जनता दल यूनाइटेड और चार पर भाजपा चुनाव लड़ रही है। मौजूदा परिस्थितियों में एनडीए के सभी प्रत्याशियों की जीत का माहौल बन चुका है। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों के बाद अब विधान परिषद चुनाव में भी महागठबंधन को हार का सामना करना पड़ेगा। उनके अनुसार, विपक्षी दल आपसी खींचतान में उलझे हुए हैं।


प्रशांत किशोर के बयान पर भी साधा निशाना
प्रशांत किशोर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय सरावगी ने कहा कि उन्हें लगता था कि प्रशांत किशोर पढ़े-लिखे और समझदार राजनेता हैं, लेकिन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ उनकी टिप्पणी उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के लिए इस तरह की टिप्पणी बिहार की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

सरावगी ने कहा कि सम्राट चौधरी एनडीए के सर्वसम्मत नेता के रूप में मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले छह महीनों में बिहार में शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम हुए हैं। उन्होंने सरस्वती विद्या निकेतन, डिग्री कॉलेजों और जानकी मैया तथा रामधारी सिंह दिनकर के नाम पर विश्वविद्यालयों की स्थापना का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, भाजपा विधायक अरुण कुमार सिंह, विधायक रंजन कुमार और प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार समेत कई नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed