09:20 PM, 25-Oct-2026
बिहार: फुलवारी में नहर से मिला तीन दिन से लापता रिशु का शव, इलाके में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी
पटना के फुलवारी और खगौल थाना क्षेत्र की सीमा पर खगौल लख के पास नहर से रविवार को 18 वर्षीय रिशु कुमार का शव मिला। वह 22 अक्टूबर की रात नानी के घर से निकला था। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।
और पढ़ें
08:58 PM, 25-Oct-2026
पटना: बिहार रेजिमेंट के सम्मेलन में 26 वीर नारियों का सम्मान, 7वीं बटालियन को मिला रेजिमेंटल बैनर
दानापुर में बिहार रेजिमेंट के 31वें द्विवार्षिक सम्मेलन और 15वें रीयूनियन में 26 वीर नारियों को सम्मानित किया गया। सैनिकों के बच्चों को साइकिलें बांटी गईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 7वीं बिहार बटालियन को रेजिमेंटल बैनर प्रदान किया गया।
और पढ़ें
08:49 PM, 25-Oct-2026
बिहार: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ पटना में प्राथमिकी दर्ज, मुख्यमंत्री ने किसे माफी मांगने को कहा?
पटना के कोतवाली थाने में भाजपा नेता कृष्ण कुमार सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर कथित टिप्पणी के मामले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी माफी की मांग की है।
और पढ़ें
08:45 PM, 25-Oct-2026
बिहार: बक्सर में दुष्कर्म के मामले में तीन घंटे के भीतर तीन आरोपित गिरफ्तार, एक ने किया सरेंडर
बक्सर के चक्की थाना क्षेत्र के लक्ष्मण डेरा में लड़की से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन घंटे के भीतर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। दो आरोपित छापेमारी में पकड़े गए, जबकि तीसरे ने आत्मसमर्पण कर दिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज है।
और पढ़ें
08:24 PM, 25-Oct-2026
बिहार क्राइम: सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, खगौल के गेस्ट हाउस में वारदात
पटना के खगौल स्थित सैनिक गेस्ट हाउस में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने डायल 112 पर सूचना दी। आरोपी फरार है। पुलिस ने मेडिकल जांच कराकर गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए हैं।
और पढ़ें
08:21 PM, 25-Oct-2026
बिहार: मधुबनी में सनसनीखेज हत्याकांड, गर्दन काटकर पत्नी की हत्या, शव जलाकर दुकान में छिपाया; चार नामजद फरार
मधुबनी में 15 दिनों से लापता गुलशन खातून की गर्दन कटी अधजली लाश फर्नीचर की दुकान से बरामद हुई। पुलिस ने हत्या के आरोप में पति अमीरुल्लाह अंसारी को गिरफ्तार किया है। चार अन्य नामजद आरोपी अभी फरार हैं।
और पढ़ें
08:13 PM, 25-Oct-2026
बिहार: मुजफ्फरपुर में अवैध खाद फैक्टरी का भंडाफोड़, 208 बोरियां और दो पिकअप जब्त; महिला समेत दो गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर के बरियारपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव में पुलिस ने अवैध खाद निर्माण और भंडारण के ठिकाने पर छापेमारी की। कार्रवाई में अंजन कुमार और गीता देवी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने 208 खाद की बोरियां, दो पिकअप वाहन और अन्य सामग्री जब्त की।
और पढ़ें
08:05 PM, 25-Oct-2026
पूर्णिया: तीन कट्ठा जमीन के विवाद में गोली लगने से घायल महिला की मौत, गांववालों ने चंदा जुटाकर कराया था इलाज
पूर्णिया के डगरुआ थाना क्षेत्र में तीन कट्ठा जमीन के विवाद में गोली लगने से घायल कोमल कुमारी की पटना पीएमसीएच में मौत हो गई। आर्थिक तंगी के कारण परिजनों ने गांववालों से चंदा जुटाकर इलाज कराया, लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका।
और पढ़ें
07:59 PM, 25-Oct-2026
पीएम मोदी के पिता पर खरगे की टिप्पणी: एनडीए के नेता मल्लिकार्जुन पर हमलावर, नड्डा-शिवराज से लेकर चिराग ने घेरा
पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर विवाद हो गया। प्रधानमंत्री मोदी के पिता को लेकर की गई टिप्पणी पर अमित शाह समेत सीएम सम्राट चौधरी ने आपत्ति जताई और कांग्रेस पर निशाना साधा।
और पढ़ें
07:41 PM, 25-Oct-2026
बिहार: बेगूसराय में 35 लाख रुपये का जेवर लूटकांड, मुख्य आरोपित कोलकाता से गिरफ्तार, दस बदमाश थे शामिल
बेगूसराय के फुलवड़िया बाजार में पार्वती ज्वेलर्स से 35 लाख रुपये के जेवर लूटने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित और लाइनर मो राजा को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। अब तक तीन आरोपित पकड़े गए हैं, अन्य की तलाश जारी है।
और पढ़ें