फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three girls selected in wrestling trials

Ambedkar Nagar News: कुश्ती ट्रायल में तीन बालिकाओं का चयन

Sun, 25 Oct 2026 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Three girls selected in wrestling trials
शहर के एकलव्य स्टेडियम में रविवार को आयोजित जिला स्तरीय चयन ट्रायल के दौरान विपक्षी को पटखनी दे
अंबेडकरनगर। प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में जगह बनाने के लिए जिले की तीन पहलवानों ने पहला पड़ाव पार कर लिया है। रविवार को एकलव्य स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय ट्रायल में आठ बालिकाओं ने हिस्सा लिया। इनमें से तीन पहलवानों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए किया गया।
विज्ञापन

ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता और तकनीकी दक्षता परखी गई। इसमें फुर्ती, पैरों की गति, शरीर का संतुलन, तालमेल और पकड़ बनाने की क्षमता का आकलन किया गया। साथ ही प्रतिद्वंद्वी के दांव से बचने, सही समय पर आक्रमण करने और परिस्थितियों के अनुसार चाल बदलने जैसे कुश्ती कौशल को भी परखा गया।
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ियों में रोली ने 36 किलोग्राम, शुभी पटेल ने 49 किलोग्राम और आंशी त्रिपाठी ने 53 किलोग्राम भार वर्ग में जगह बनाई है। तीनों पहलवान सोमवार को मंडल स्तरीय ट्रायल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। यहां सफल होने पर उन्हें प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने बताया कि प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता दो से चार नवंबर तक सुल्तानपुर में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में 36 से 73 किलोग्राम तक के 11 भार वर्ग निर्धारित हैं। मंडल स्तरीय ट्रायल में चयनित पहलवान प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed