Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 29 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6ae24d6aa21029935b049a53","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-10-29","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 29 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
06:29 PM, 29-Oct-2026
सारण शिक्षक एमएलसी चुनाव: 10 प्रस्तावकों के समर्थन से नामांकन, फिर भी कई प्रत्याशियों को मिले बेहद कम वोट
सारण शिक्षक एमएलसी चुनाव के नतीजों में दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। चुनाव मैदान में उतरे 18 उम्मीदवारों में से 11 को पहली वरीयता के 10 से भी कम वोट मिले, जबकि चार प्रत्याशियों को एक भी मत नहीं मिला। और पढ़ें05:56 PM, 29-Oct-2026
बिहार: गैस सिलिंडर का रिसाव ठीक करने पहुंचे कर्मी समेत तीन झुलसे, हादसे में घायलों का उपचार जारी
बिहार के मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को गैस सिलिंडर का रिसाव ठीक करने के दौरान अचानक आग भड़क उठी। हादसे में गैस एजेंसी के डिलीवरी कर्मी समेत तीन लोग झुलस गए। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। और पढ़ें
विज्ञापन
05:43 PM, 29-Oct-2026
बीपीएससी: बिहार में 1711 पदों वाली कौन सी भर्ती हुई रद्द, क्या रही वजह? यहां देखें नोटिस
बिहार लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य विभाग के तहत मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सहायक प्राध्यापक भर्ती से जुड़े विज्ञापन संख्या 04/2025 से 28/2025 को रद्द कर दिया है। आयोग ने 29 अक्तूबर 2026 को जारी सूचना में इसकी जानकारी दी है। इस भर्ती के तहत 1,711 रिक्तियां भरी जानी थीं।और पढ़ें
05:31 PM, 29-Oct-2026
बिहार एमएलसी चुनाव: राजद ने भाजपा से दो सीटें छीन लीं; विधान परिषद की आठ सीटों का अंतिम परिणाम यह रहा
Bihar MLC Election Result : बिहार विधान परिषद की आठ सीटों में से तीन सीटें ही एनडीए के पास रहीं। राष्ट्रीय जनता दल ने सीधे-सीधे उसके दो MLC को पैदल कर दिया। पटना शिक्षक के बाद अब दरभंगा स्नातक सीट पर भी राजद का कब्जा है। जानें, पूरा विवरण। और पढ़ें05:02 PM, 29-Oct-2026
बिहार: SIR पर विपक्ष के आरोपों पर भाजपा ने दिया जवाब, सांसद संजय जायसवाल बोले- कांग्रेस भ्रम फैला रही
‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आज भाजपा नेताओं ने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि चुनाव आयोग की संवैधानिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में बाधा डालने के बजाय सभी राजनीतिक दलों को निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था को मजबूत करने में सहयोग करना चाहिए। और पढ़ें04:55 PM, 29-Oct-2026
बिहार एमएलसी चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर आरजेडी का कब्जा, अनिल कुमार झा ने दर्ज की जीत
दरभंगा स्नातक सीट पर आरजेडी ने जीत दर्ज की है। अनिल कुमार झा विजयी हुए हैं। अपने निकटतम प्रत्याशी सर्वेश कुमार को शिकस्त दी है। कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
04:32 PM, 29-Oct-2026
बिहार में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा: टेककनेक्ट पोर्टल लॉन्च; सर्वे ऑफ इंडिया से हुआ समझौता
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अंतरिक्ष आधारित तकनीक और वैज्ञानिक नवाचार को राज्य के विकास और सुशासन के लिए अहम बताया। पटना की डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी में आयोजित स्पेस एप्लीकेशन एडॉप्शन वर्कशॉप-2026 में उन्होंने ‘टेककनेक्ट’ पोर्टल का शुभारंभ किया। और पढ़ें02:44 PM, 29-Oct-2026
करवाचौथ 2026: जानें मध्यप्रदेश,राजस्थान, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में कब निकलेगा चांद?; समय से करें पूजा
करवाचौथ पर चंद्रदर्शन के लिए विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय का सटीक समय बताया है। पूर्वी और पश्चिमी महानगरों के बीच चंद्रोदय के समय में 1 घंटे 14 मिनट का अंतर रहेगा। और पढ़ें01:04 PM, 29-Oct-2026
बीपीएससी: ऑडिटर मुख्य परीक्षा के लिए आज से आवेदन शुरू, 16 नवंबर तक भरें फॉर्म; जानें परीक्षा पैटर्न
बिहार लोक सेवा आयोग आज 29 अक्तूबर 2026 से ऑडिटर मेंस परीक्षा के लिए आवेदन शुरू करेगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल 1,248 उम्मीदवार 102 पदों के लिए 16 नवंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। मुख्य परीक्षा में सामान्य हिंदी, सामान्य अध्ययन और एक वैकल्पिक विषय शामिल होगा।और पढ़ें
11:43 AM, 29-Oct-2026