09:42 AM, 19-Nov-2026
बिहार: बगल में पूर्व डिप्टी सीएम का घर, सामने 40 करोड़ की लूट! 35 मिनट तक बंधक रहे लोग
बिहार के बेतिया में बुधवार दोपहर सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित सेनको गोल्ड एंड डायमंड शोरूम में आठ हथियारबंद अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। तीन मोटरसाइकिलों से पहुंचे लुटेरों ने कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर करीब 30-35 मिनट तक लूटपाट की।
और पढ़ें
09:07 AM, 19-Nov-2026
बिहार न्यूज: जदयू नेता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सात खोखे बरामद; जमीन विवाद की आशंका
मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रतैठा पाठक टोला में बुधवार देर रात जदयू के प्रखंड उपाध्यक्ष और 20 सूत्री सदस्य राजीव रंजन उर्फ बबलू झा के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। पुलिस ने मौके से सात खोखे बरामद किए हैं।
और पढ़ें
07:50 AM, 19-Nov-2026
बिहार: अशोक पेपर मिल की जमीन पर बनेगा नया औद्योगिक ठिकाना, सीएम सम्राट ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दरभंगा स्थित अशोक पेपर मिल्स की भूमि को बिहार सरकार के औद्योगिक उपयोग में लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने मिल के मजदूरों की बकाया देनदारियों के भुगतान और उनके अधिकारों की रक्षा को सरकार की प्राथमिकता बताया।
और पढ़ें
07:46 AM, 19-Nov-2026
बिहार में भीषण सड़क हादसा: नहर में गिरी स्कॉर्पियो, छह लोगों की मौत, एक गंभीर
बिहार के अररिया में अररिया-सिकटी मार्ग पर बीड़ी पुल के पास एक स्कॉर्पियो नहर में गिर गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। सभी सात लोग सुपौल के थुमहा गांव के रहने वाले थे और तिलक समारोह से लौट रहे थे।
और पढ़ें
02:30 AM, 19-Nov-2026
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
बिहार के बेतिया में अपराधियों ने करोड़ों की लूट को अंजाम दिया। ग्राहक बनकर सैनको गोल्ड एंड डायमंड्स शोरूम में घुसे बदमाशों ने महज कुछ मिनटों में 30 से 40 करोड़ रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया और बेखौफ होकर फरार हो गए। यह कोई पहली घटना नहीं है, जब बिहार में अपराधियों ने दिनदहाड़े इस तरह करोड़ों की लूट को अंजाम दिया हो। इससे पहले पटना, पूर्णिया और आरा में भी ज्वेलरी शोरूम को निशाना बनाकर बड़ी वारदातें हो चुकी हैं।
आइए, एक-एक कर जानते हैं बिहार में कब और कहां अपराधियों ने ऐसी बड़ी लूट की वारदातों को अंजाम दिया...
और पढ़ें